लाइव न्यूज़ :

नोएडाः युवती से खेत में ले जाकर छह लोगों ने किया गैंगरेप, पुलिस के हत्थे चढ़े चार आरोपी

By भाषा | Updated: November 15, 2019 13:52 IST

नोएडाः युवती को पार्क के पास सुनसान खेत में लेजाकर छह युवकों ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Open in App

नोएडा के थाना फेस 3 क्षेत्र में बुधवार रात एक युवती के साथ छह लोगों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौतमबुध नगर वैभव कृष्ण ने बताया कि नोएडा के छीजारसी गांव में रहने वाली 20 वर्षीय युवती नौकरी ढूंढ़ रही थी। तभी एक कंपनी में नौकरी करने वाले युवक रवि से उसकी जान पहचान हो गई। उक्त युवक ने उसे नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। बुधवार शाम युवक ने युवती से नौकरी के लिए जरूरी कागजात मांगे थे।

उन्होंने बताया कि शाम को युवती कागजात लेकर एफएनजी रोड के पास एक पार्क में पहुंची। पार्क सुनसान था, युवक और युवती वहां पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी दो युवक वहां पहुंचे और युवती के साथ छेड़खानी करने लगे। 

दोनों युवकों ने युवती के दोस्त को डरा धमकाकर वहां से भगा दिया और अपने तीन-चार अन्य दोस्तों को वहां बुला लिया। इसके बाद पार्क के पास सुनसान खेत में लेजाकर छह युवकों ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। 

उन्होंने बताया कि युवती के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट भी की। करीब एक घंटे बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि युवती किसी तरह पुलिस चौकी पहुंची और घटना की जानकारी उन्हें दी। पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके शरीर और चेहरे पर चोट के निशान हैं। वह अब भी जिला अस्पताल में भर्ती है। 

एसएसपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने उमेश, बृज किशोर व प्रीतम को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा युवती को पार्क में बुलाने वाले उसके दोस्त रवि को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में कुछ अन्य लोग फरार हैं, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टॅग्स :गैंगरेपउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला