लाइव न्यूज़ :

नोएडा में 65 जगह जाना मना है?, सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के बाद हरकत में नोएडा प्रशासन, खतरनाक स्थान चिह्नित?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2026 17:18 IST

बैठक की अध्यक्षता नोएडा अथॉरिटी के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कृष्णा करुणेश ने की, जिसमें सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Open in App
ठळक मुद्देकार्रवाई 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के करीब 10 दिन बाद की गई। मौके पर न तो बैरिकेड लगाए गए थे और न ही चेतावनी बोर्ड या रिफ्लेक्टर मौजूद थे।मामले ने शहर में नागरिक सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किये हैं।

नोएडाः उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर-150 में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के बाद नोएडा प्रशासन ने शहर में मौजूद 65 खतरनाक स्थानों की पहचान की है। इनमें से 52 स्थान नोएडा अथॉरिटी के अधिकार क्षेत्र में आते हैं, जहां एक हफ्ते के भीतर सुधार कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इन स्थानों पर सुधार के लिए समयसीमा तय करने का फैसला मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता नोएडा अथॉरिटी के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कृष्णा करुणेश ने की, जिसमें सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

यह कार्रवाई 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के करीब 10 दिन बाद की गई। युवराज की कार सेक्टर-150 में एक तेज मोड़ पर पानी भरी खाई में गिर गई थी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद युवराज के पिता और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया था कि मौके पर न तो बैरिकेड लगाए गए थे और न ही चेतावनी बोर्ड या रिफ्लेक्टर मौजूद थे।

इस मामले ने शहर में नागरिक सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किये हैं। लापरवाही के आरोपों के बीच, उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा अथॉरिटी के तत्कालीन सीईओ लोकेश एम को पद से हटा दिया था, जबकि एक जूनियर इंजीनियर की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई थीं।

अधिकारियों ने बताया कि शेष 13 खतरनाक स्थान अन्य विभागों से जुड़े हैं, जिन्हें 20 फरवरी तक समस्याएं दूर करने के निर्देश देते हुए नोटिस जारी किए जाएंगे। समीक्षा बैठक में गांवों में सीवर ओवरफ्लो और जलभराव की समस्या भी सामने आई। अधिकारियों ने बताया कि नालों में गोबर और कचरा डाले जाने से हालात और बिगड़ रहे हैं।

इसके समाधान के लिए 10 दिनों के भीतर वैज्ञानिक तरीके से कचरा निस्तारण के लिए रुचि पत्र आमंत्रित करने का फैसला लिया गया है। युवराज मेहता की मौत से कुछ दिन पहले, 2 जनवरी को उसी स्थान पर एक ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।

टॅग्स :नॉएडाउत्तर प्रदेशNoida Authority
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?