लाइव न्यूज़ :

महज गर्म पानी के विवाद में पति ने तोड़ा 16 साल का रिश्ता, दिया तीन तलाक; 5 बच्चों के बारे में भी नहीं सोचा, केस दर्ज

By आजाद खान | Updated: December 19, 2021 12:19 IST

पत्नी का आरोप है कि पति ने उसे तलाक देते समय उनके 5 बच्चों के बारे में भी नहीं सोचा और बहुत ही आसानी से तीन तलाक दे डाली।

Open in App
ठळक मुद्दे16 साल के रिश्ते को पति ने एक झटके में तीन तलाक देकर खत्म कर दिया।पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने उसे मामूली सी बात पर तीन तलाक दिया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है।

क्राइम अलर्ट:उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में तीन तलाक को लेकर एक नया मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने एक मामूली बात पर उसे तीन तलाक देकर उससे रिश्ता हमेशा के लिए खत्म कर दिया। उसका यह भी आरोप है कि ससुराल वाले उसे हमेशा परेशान भी किया करते थे। बता दें कि 16 साल से एक साथ रहने के बावजूद भी पति ने तलाक देने से पहले अपने पांच बच्चों के बारे में एक बार भी नहीं सोचा और उसके साथ अपना रिश्ता खत्म कर दिया। वहीं पत्नी ने पुलिस में शिकायत कर मामला दर्ज करवाया है। 

क्या है पूरा मामला

पीड़िता के अनुसार, पति को दवा खाने के लिए जब वह गर्म पानी लाकर दी तो वह नाराज हो गया और उसने गर्म पानी लेने से मना कर दिया। गुस्सा में पति ने पत्नी को जवाब देते हुए कहा कि वह खुद गर्म कर लेगा। इस पर जब पत्नी ने कहा कि ठीक है कर लो तो वह भड़क गया और वह उसी समय पीड़िता को तीन तलाक दे बैठा। इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में की जहां आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं इस मामले में बयान देते हुए एसओ दर्शन यादव ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

कानून के बाद भी नहीं थम रहे तीन तलाक के मामले

हालांकि तीन तलाक के कानून को पास हुई कई महीने हो गए हैं, लेकिन अब भी इसके मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। एक तरफ जहां सरकार इस कानून को सख्ती से लागू करने का दावा करती है तो वहीं दूसरी तरफ इसके बढ़ते मामलों ने यह साबित कर दिया है कि यह मामला इतना जल्दी खत्म नहीं होगा। 

टॅग्स :क्राइमभारतउत्तर प्रदेशबाराबंकी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी