लाइव न्यूज़ :

महिला की पति और देवर ने चाकुओं से गोदकर की हत्या, पिता के घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम

By भाषा | Updated: October 12, 2019 17:47 IST

युवती के सिर और पेट में चाकुओं से कई वार किए गए हैं। महिला की हत्या कर आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए है।

Open in App
ठळक मुद्देफिलहाल फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। युवती के पिता अभी गांव से बाहर हैं। उनके आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

बांदा कोतवाली देहात क्षेत्र के महोखर गांव में शनिवार को दोपहर एक युवती की उसके पति और देवर ने चाकुओं से गोद कर कथित रूप से हत्या कर दी । अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार पाल ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब एक बजे के आस-पास देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव की युवती पूनम (25) की उसके पति कमलेश और देवर नरेश ने उसके पिता के घर (मायके) में घुसकर चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी ।

पाल ने बताया कि युवती के सिर और पेट में चाकुओं से कई वार किए गए हैं । महिला की ससुराल खजुराहो (मप्र) में है और वह अपने मायके आयी हुई थी। महिला की हत्या कर आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि वारदात के पीछे कारण ससुराल वालों से चल रहा विवाद बताया जा रहा है । 

युवती के पिता अभी गांव से बाहर हैं। उनके आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने