UP Crime News: संक्रमित महिला के साथ अस्पताल के दो कर्मचारियों ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार

By भाषा | Published: May 7, 2020 12:54 PM2020-05-07T12:54:46+5:302020-05-07T12:54:46+5:30

नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित शारदा अस्पताल में भर्ती कोविड-19 से संक्रमित महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में अस्पताल के दो कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है।

UP Crime News: Two hospital staff misbehaved with corona infected woman arrested | UP Crime News: संक्रमित महिला के साथ अस्पताल के दो कर्मचारियों ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार

नोएडा के एक अस्पताल में कोरोना संक्रमित महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Highlightsअस्पताल में भर्ती कोविड-19 से संक्रमित महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में अस्पताल के दो कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है।नोएडा पुलिस ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए जनपद गौतमबुद्ध नगर में लागू धारा 144 के उल्लंघन के संबंध में मंगलवार रात चार मामले दर्ज कर 13 लोगों को गिरफ्तार किया।नोएडा शहर में सार्वजनिक स्थान पर थूकने वाले व्यक्तियों के खिलाफ नोएडा प्राधिकरण सख्त कार्रवाई करेगा। पहली बार थूकने वालों से 500 रुपये जबकि दूसरी बार थूकने वालों से 1000 रुपये जुर्माने के तौर पर लिया जायेगा।

नोएडा। नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित शारदा अस्पताल में भर्ती कोविड-19 से संक्रमित महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में अस्पताल के दो कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने नॉलेज पार्क थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित एक महिला शारदा अस्पताल में भर्ती है और उसने 12 दिन पहले इसी अस्पताल में बच्चों को जन्म दिया था। उन्होंने बताया कि जांच के लिए महिला के दूध का नमूना लेने गए अस्पताल के दो कर्मियों ने बुधवार देर रात महिला के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया। सिंह ने बताया कि महिला ने मामले की शिकायत अस्पताल प्रबंधन से की। अस्पताल प्रबंधन ने दोनों कर्मियों लव-कुश एवं सुंदर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों कर्मचारी अस्पताल में संविदा पर तैनात हैं।

नोएडा में धारा 144, लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में 13 लोग गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए जनपद गौतमबुद्ध नगर में लागू धारा 144 के उल्लंघन के संबंध में मंगलवार रात चार मामले दर्ज कर 13 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस कमिश्नर के मीडिया सेल प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि कोविड-19 की वजह से नगर में लागू धारा 144 व लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर मंगलवार को जनपद के विभिन्न थानों में कुल चार मामले दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है । उन्होंने बताया कि पुलिस ने 1000 वाहनों को चेक किया। 409 वाहनों का चालान काटा गया, जबकि 15 वाहनों को सीज किया गया । उन्होंने बताया कि आकस्मिक सेवाओं से जुड़े 11 वाहनों का परमिट जारी किया गया। मीडिया प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने 10 हजार रूपए शमन शुल्क वसूला है। उन्होंने बताया कि 200 से ज्यादा चेंकिग बिंदुओं पर बैरियर लगाकर 24 घंटे चेकिंग की जा रही है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने थाना जारचा क्षेत्र के सैंथली गांव पहुंचकर लॉकडाउन के अनुपालन की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नर ने बादलपुर स्थित शेल्टर होम का भी निरीक्षण किया।

नोएडा शहर में सार्वजनिक स्थान पर थूकने वालों पर सख्त कार्रवाई

नोएडा शहर में सार्वजनिक स्थान पर थूकने वाले व्यक्तियों के खिलाफ नोएडा प्राधिकरण सख्त कार्रवाई करेगा। पहली बार थूकने वालों से 500 रुपये जबकि दूसरी बार थूकने वालों से 1000 रुपये जुर्माने के तौर पर लिया जायेगा। नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु महेश्वरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव ने तीन मई को पत्र लिखकर कहा है कि गुटखा तंबाकू आदि पर सख्त प्रतिबंध होना चाहिए। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना एवं गुटखा तंबाकू आदि खाकर थूकने पर प्रतिबंध होना चाहिए एवं इस पर दंडात्मक प्रावधान होना चाहिए। उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव ने कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर थूकना जुर्माने के साथ-साथ दंडनीय अपराध होगा। उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव के आदेशानुसार नोएडा में सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वाले लोगों के खिलाफ आज से दंडात्मक कार्रवाई शुरू की गई है। महेश्वरी ने बताया कि पहली बार सार्वजनिक स्थानों पर थूकना एवं गुटखा तंबाकू आदि खाकर थूकने पर 500 का जुर्माना लगेगा जबकि दूसरी बार इस तरह के अपराध करने वालों से 1000 रुपये वसूला जाएगा।

Web Title: UP Crime News: Two hospital staff misbehaved with corona infected woman arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे