लाइव न्यूज़ :

UP Crime News: भाजपा विधायक रामदुलार गोंड को 25 साल की सजा, रेप मामले में दस लाख का जुर्माना, दुद्धी विधानसभा सीट से एमएमलए, विधायकी जाना तय!

By राजेंद्र कुमार | Updated: December 15, 2023 17:42 IST

UP Crime News: सोनभद्र जिले के विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए कोर्ट) एहसानुल्लाह खां ने विधायक रामदुलार गोंड पर दस लाख का जुर्माना भी लगाया है.

Open in App
ठळक मुद्देकेस में रामदुलार गोंड को दोषी मानते हुए 15 दिसंबर को सजा सुनाने की तारीख तय की थी.न्यायाधीश एहसानुल्लाह खां ने भाजपा विधायक रामदुलार गोंड को 25 साल की जेल की सजा सुना दी.रामदुलार गोंड पर एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा था.

UP Crime News: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रामदुलार गोंड को अदालत ने रेप के केस में दोषी करार देते हुए 25 साल जेल की सजा सुनाई है. सोनभद्र जिले के विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए कोर्ट) एहसानुल्लाह खां ने विधायक रामदुलार गोंड पर दस लाख का जुर्माना भी लगाया है.

गत 12 दिसंबर को अदालत ने सुनवाई के दौरान रेप केस में रामदुलार गोंड को दोषी मानते हुए 15 दिसंबर को सजा सुनाने की तारीख तय की थी और शुक्रवार को न्यायाधीश एहसानुल्लाह खां ने भाजपा विधायक रामदुलार गोंड को 25 साल की जेल की सजा सुना दी. बीते पांच वर्षों के दौरान रामदुलार भाजपा के दूसरे ऐसे विधायक हैं, जिन्हे रेप के मामले में सजा सुनाई गई है.

इसके पहले भाजपा के विधायक कुलदीप सेंगर को रेप की सजा सुनाई गई थी. इस मामले में सीबीआई की जांच में कुलदीप सेंगर को दोषी पाया गया था और सीबीआई की जांच के आधार पर अदालत ने कुलदीप सेंगर को सजा सुनाई थी. इसके बाद अब शुक्रवार को भाजपा विधायक रामदुलार गोंड को रेप का दोषी मानते हुए सजा सुनाई गई.

रामदुलार गोंड पर एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा था. इसको लेकर नाबालिग लड़की के परिवार ने म्योरपुर थाने में रामदुलार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. करीब 9 साल से कोर्ट में इस केस की सुनवाई चल रही थी.

शुक्रवार को अदालत ने विधायक रामदुलार गोंड को रेप केस में सजा सुनते हुए तत्काल जेल भेजने का आदेश दिया. अदालत के आदेश के बाद विधायक रामदुलार को जेल भेज दिया गया. रामदुलार गोड़सोनभद्र जिले की दुद्धी विधानसभा सीट से विधायक हैं. अदालत के आदेश के बाद अब रामदुलार गोड़ की विधायकी जानी तय है.

विधायक की धमकी रही बेअसर:

विधायक रामदुलार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली पीड़िता के खिलाफ साजिश करने वाली लड़की और उसके परिवार पर केस वापस लेने का बहुत दबाव पड़ा था, लेकिन वह बेअसर रहा. पीड़िता के भाई के अनुसार रेप की घटना के बाद से ही भाजपा विधायक रामदुलार गोंड उसे तरह-तरह का प्रलोभन और धमकी दिए थे.

लेकिन वह विधायक की धमकी से नहीं डरा और कोर्ट में बहन को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ता रहा. पीड़िता के भाई ने कहा कि आज इतने साल बाद कोर्ट का फैसले आया है. इस फैसले का हम सम्मान करते हैं. आज मेरी बहन को न्याय मिला है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारBJPकोर्टरेप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने