लाइव न्यूज़ :

उन्नाव गैंगरेप मामला: इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, कल फैसला सुनाएगी अदालत

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: April 12, 2018 16:36 IST

उन्नाव गैंगरेप मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई पूर हो चुकी है लेकिन फिलहाल कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।

Open in App

उन्नाव/इलाहाबाद, 12 अप्रैल। उन्नाव गैंगरेप मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई पूर हो चुकी है लेकिन फिलहाल कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। ताजा जानकारी के मुताबिक कोर्ट अपना फैसला शुक्रवार को दोपहर 2 बजे सुनाएगा। हांलाकि अब तक मुख्य आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की गिरफ्तारी को लेकर तस्वीर साफ नहीं हो पाई है।

इससे पहले इस मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यूपी पुलिस से पूछा कि आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को गुरुवार दो बजे तक गिरफ्तार किया जाएगा या नहीं? कुलदीप सिंह सेंगर पर एक लड़की के साथ गैंगरेप करने का आरोप है। 

मामला पिछले साल जून का है। उस समय लड़की की उम्र 17 साली बतायी जा रही है। लड़की के पिता की पुलिस हिरासत में मौत हो गयी है। लड़की के पिता के संग मारपीट के आरोप में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सिंह सेंगर को गिरफ्तार किया गया है। 

उन्नाव की रहने वाली  नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार मामले में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ गुरुवार (12 अप्रैल) को एफआईआर दर्ज की गयी। बीजेपी एमएलए कुलदीप सिंह सेंगर पर आईपीसी की धारा 363, 366, 376 और 506 के अलावा पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

योगी आदित्यनाथ सरकार ने उन्नाव गैंगरेप की जांच के लिए गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की रिपोर्ट के आधार पर गैंगरेप और पीड़िता के पिता पुलिस हिरासत में मौत की सीबीआई जांच की अनुशंसा की है। हाईकोर्ट ने बुधवार को स्वत: संज्ञान लेते हुए पूरे मामले पर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी थी और गुरुवार को इस मामले पर सुनवाई की है। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दाखिल की जा चुकी है।  

टॅग्स :कुलदीप सिंह सेंगरगैंगरेपरेपउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला