लाइव न्यूज़ :

Ujjain Crime News: प्यार करने पर ऐसी सजा, शख्स की पिटाई, पेशाब पीने पर किया मजबूर और जूतों की माला पहनाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 20, 2024 14:40 IST

Ujjain Crime News: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश भार्गव ने संवाददाताओं को बुधवार को बताया कि उन्होंने तीन-चार दिन पुराने वीडियो क्लिप का संज्ञान लिया है और पीड़ित से संपर्क करने का प्रयास किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला द्वारा पीटते हुए भी देखा जा रहा है, जिसके साथ वह कथित तौर पर भाग गया था।वीडियो में दिखाया गया कि व्यक्ति अपने हाथ में रखे जूते को चाट रहा है।सिर पर दूसरा जूता रखने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

Ujjain Crime News: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक विवाहित महिला के साथ भागने के बाद एक व्यक्ति को कथित तौर पर पीटा गया, पेशाब पीने के लिए मजबूर किया गया और जूतों की माला पहनाई गई। पुलिस ने घटना के संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए लेकिन संबंधित व्यक्ति ने अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। एक वीडियो में एक आदमी जूतों की माला पहने हुए और एक बोतल से तरल पदार्थ जिसे मूत्र माना जा रहा है, पीता हुआ दिखाई दे रहा है क्योंकि कुछ लोग उस पर चिल्ला रहे हैं और उसे इसे पीने के लिए मजबूर कर रहे हैं। उसे उस महिला द्वारा पीटते हुए भी देखा जा रहा है, जिसके साथ वह कथित तौर पर भाग गया था।

एक अन्य वीडियो में दिखाया गया कि व्यक्ति अपने हाथ में रखे जूते को चाट रहा है और उसे अपने सिर पर दूसरा जूता रखने के लिए मजबूर किया जा रहा है। क्लिप में शख्स की आधी मूंछें और सिर के बालों का कुछ हिस्सा कटा हुआ नजर आ रहा है। इस बारे में पूछे जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश भार्गव ने संवाददाताओं को बुधवार को बताया कि उन्होंने तीन-चार दिन पुराने वीडियो क्लिप का संज्ञान लिया है और पीड़ित से संपर्क करने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा, "वीडियो पुलिस के संज्ञान में आने के बाद हमने पीड़ित के घर पर जाकर उससे संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन वह वहां मौजूद नहीं था।" उन्होंने कहा, "मैंने पीड़ित से फोन पर बात की है और वह मुझसे मिलेगा। आरोपी और घटना स्थल के सत्यापन के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।"

घटना के पीछे के कारण पर अधिकारी ने कहा कि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है और पीड़ित से बात करने के बाद इसकी पुष्टि हो सकेगी। उन्होंने कहा कि मामले में अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार यह मामला जिला मुख्यालय से लगभग 75 किलोमीटर दूर भाटपचलाना पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत भीलखेड़ी गांव के बंजारा समुदाय की विवाहित महिला के पीड़ित के साथ भाग जाने का है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशउज्जैन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?