लाइव न्यूज़ :

चाय नहीं बनाई तो 41 वर्षीय पति ने 40 वर्षीय पत्नी को चकले से हमला कर मार डाला, अस्पताल ले जाकर कहा-करंट लगा है...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2022 17:35 IST

इंदौरः झारदा थाने के प्रभारी विरेन्द्र सिंह ने बताया कि चाय नहीं बनाने को लेकर नाराज आरोपी ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी पर कथित रूप से चकले से हमला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देघटना झारदा थाना क्षेत्र के घाटिया गांव में शनिवार को हुई।पीड़िता के शरीर पर कारंट लगने का कोई निशान नहीं था और बाद में उसकी मौत हो गई।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वजह कुछ और ही नजर आयी।

उज्जैनः उज्जैन जिला पुलिस ने सोमवार के बताया कि उसने 41 वर्षीय एक व्यक्ति को कथित रूप से चाय नहीं बनाने को लेकर पत्नी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि घटना झारदा थाना क्षेत्र के घाटिया गांव में शनिवार को हुई।

झारदा थाने के प्रभारी विरेन्द्र सिंह ने बताया कि चाय नहीं बनाने को लेकर नाराज आरोपी ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी पर कथित रूप से चकले से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी उसके बाद पत्नी को अस्पताल ले गया, जहां उसने दावा किया कि पत्नी को करंट लगा है। अधिकारी ने बताया, लेकिन पीड़िता के शरीर पर कारंट लगने का कोई निशान नहीं था और बाद में उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि आरोपी लगातार पुलिस को भ्रमित करता रहा, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वजह कुछ और ही नजर आयी। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार हो गया था, लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने बाद में पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया। 

नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा जनपद के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के जलपुरा गांव में रहने वाली एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि जलपुरा गांव में रहने वाली 11 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ योगेंद्र (43) नाम के शख्स ने बीती रात अश्लील हरकत की।

उन्होंने बताया की आरोपी लड़की के घर पहले से आता-जाता था और कल भी वह उसके घर गया था। उन्होंने बताया कि योगेंद्र के अश्लील हरकत करने पर बच्ची चिल्लाने लगी। इस पर उसके परिजन मौके पर आ गए तथा उन्होंने आरोपी की पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे हिरासत में भेज दिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशPoliceइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला