लाइव न्यूज़ :

Udaipur Shocker: प्रपोजल ठुकराने पर सिरफिरे ने नाबालिग को ट्रेन से दिया धक्का, हुई मौत; आरोपी गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: August 9, 2024 10:10 IST

Udaipur Shocker: अधिकारियों ने कहा कि राजस्थान पुलिस ने उदयपुर में फ्रेंडशिप डे पर दोस्ती का प्रस्ताव ठुकराने के बाद एक 15 वर्षीय लड़की को ट्रेन के सामने धक्का देकर उसकी हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राम सिंह के बेटे शूरवीर सिंह के रूप में हुई है.

Open in App

Udaipur Shocker: राजस्थान में एक सिरफिरे आशिक की चौंकाने वाली करतूत सामने आई है। जिसने अपना प्रपोजल ठुकराए जाने पर एक नाबालिग लड़की की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, मामला उदयपुर का है, जहां फ्रेंडशिप डे पर दोस्ती का प्रस्ताव ठुकराने पर 15 वर्षीय लड़की को ट्रेन के सामने धक्का देकर मारने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राम सिंह के पुत्र शौरवीर सिंह के रूप में हुई है। 

कैसे हुआ खुलासा?

उदयपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) योगेश गोयल ने बताया कि 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के पिता ने 2 अगस्त की रात उदयपुर के प्रताप नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लड़की के पिता ने दावा किया कि उनकी बेटी कंप्यूटर क्लास के लिए निकली थी, लेकिन अभी तक घर नहीं लौटी है। इसके बाद जांच और तलाशी शुरू की गई। पुलिस टीम को सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पर एक लड़की का शव पड़ा है। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची।

लड़की के परिवार वालों को भी मृतका की पहचान के लिए बुलाया गया, जिन्होंने पुष्टि की कि वह उनकी बेटी है पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लड़की ने उससे दोस्ती नहीं की, इसलिए उसने लड़की को बहला-फुसलाकर मिलने के बहाने देबारी रेलवे ट्रैक पर बुलाया। जब लड़की ने आरोपी से दोस्ती करने से मना कर दिया, तो उसने उसे ट्रैक पर आ रही ट्रेन के सामने धक्का देकर मार डाला।

पुलिस की टीम को सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पर एक लड़की का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। लड़की के परिजनों को भी लड़की की पहचान के लिए बुलाया गया, जिन्होंने पुष्टि की कि वह उनकी बेटी है।

इसके बाद टीम ने खुफिया जानकारी और तकनीकी सहायता से घटना की जांच शुरू की। संदिग्ध शूरवीर सिंह को हिरासत में लिया गया और पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

टॅग्स :Udaipur Policeराजस्थान पुलिसहत्याक्राइमफ्रेंडशिप डेFriendship Day
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...