लाइव न्यूज़ :

पृथक-वास केंद्र में युवती का अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 21, 2020 16:08 IST

पुलिस ने पृथक-वास केंद्र में युवती का अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देने के आरोप में बुधवार रात गिरफ्तार किया गया। बंजारा ने बताया कि शिकायतकर्ता युवती इन्दौर से वापस आने के बाद अपनी सहेली के साथ सागर जिले के भटौली गांव में प्रशासन द्वारा निर्धारित पृथक-वास केंद्र में रह रही थी।

दमोह:मध्य प्रदेश में सागर जिले के एक पृथक-वास केंद्र में 22 वर्षीय युवती का अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। सागर जिले के गढ़ाकोटा पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश बंजारा ने बृहस्पतिवार को बताया कि दमोह जिले की रहने वाली युवती की शिकायत पर 20 और 23 वर्षीय दो युवकों को अश्लील वीडियो बनाने तथा वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देने के आरोप में बुधवार रात गिरफ्तार किया गया। 

बंजारा ने बताया कि शिकायतकर्ता युवती इन्दौर से वापस आने के बाद अपनी सहेली के साथ सागर जिले के भटौली गांव में प्रशासन द्वारा निर्धारित पृथक-वास केंद्र में रह रही थी। पृथक-वास केंद्र में बनाए गए अस्थायी स्नानगृह में युवती के स्नान करने के दौरान आरोपियों ने उसका कथित वीडियो बना लिया था। 

बाद में आरोपियों ने युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की कथित रूप से धमकी दी और उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला, लेकिन युवती ने दबाव में नहीं आते हुए इस मामले की पुलिस में शिकायत कर दी। उन्होंने बताया कि युवती की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला किया गया है और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह