लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: चांदनी चौक में 2 सगे भाइयों ने एक साथ की आत्महत्या, कोरोना काल में बिजनेस बंद होने से थे परेशान

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 26, 2020 20:47 IST

देश में मार्च महीने के आखिरी से दो महीनों के लिए लॉकडाउन लागू रहा। उसके बाद सरकार ने अनलॉक के दिशा-निर्देश जारी किए लेकिन इसमें भी कई तरह की पाबंदियां थी।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों भाइ जूलरी का बिजनेस करते थे और उनपर बहुत ज्यादा कर्ज था।दोनों भाइयों ने जब आत्महत्या की तो उनके पिता घर के पहले माले पर थे और सुसाइट तीसरे माले पर की गई।

नई दिल्ली: दिल्ली के चांदनी चौक में दो सगे भाइयों ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों भाई जूलरी का बिजनेस करते थे लेकिन कोरोना लॉकडाउन के दौरान उनका काम बिल्कुल बंद हो गया था। दोनों भाइयों के ऊपर लोन भी ज्यादा था। इसी की वजह से दोनों भाइयों ने आत्महत्या कर ली है। 

घटना बुधवार (26 अगस्त) शाम 3 बजे की है। पीड़ितों की पहचान 42 वर्षीय अर्पित गुप्ता और 47 वर्षीय अंकित गुप्ता के रूप में हुई है। 42 वर्षीय अर्पित गुप्ता शादीशुदा नहीं था। वहीं अंकित गुप्ता की पत्नी और दो बेटे थे। 

टाइम्स नाउ के मुताबिक दोनों भाइयों ने तीसरे माले पर आत्महत्या की है। उसक वक्त दोनों भाइयों के पिता पहले माले थे। लेकिन उनको इस बारे में कोई भनक नहीं लगी। मृतक कृष्णा ज्वैलर्स के मालिक थे। इनकी एक दुकान चांदनी चौक के मालीवाड़ा में थी। पीड़ित लोग सीताराम बाजार के निवासी हैं। 

मौके से मिला सुसाइड नोट 

सीताराम बाजार में दोनों भाइयों की दुकान मालीवाड़ा में थी। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइट नोट में किसी के भी नाम का जिक्र नहीं है। लेकिन सुसाइड नोट में उन्होंने अपने बिजनेस बंद होने की बात कही थी। उन्होंने नोट में लिखा था कि  वे अपने खराब आर्थिक हालातों की वजह से आत्महत्या कर रहे हैं।

दोनों भाइयों पर बहुत ज्यादा कर्ज था। उनको बिजनेस में भी लगातार घाटा हो रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। 

टॅग्स :दिल्ली समाचारदिल्ली पुलिसदिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह