लाइव न्यूज़ :

Delhi Ki Taja Khabar: टिक-टॉक स्टार मोहित मोर की हत्या के मामले में दो बदमाश गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 13, 2020 04:18 IST

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) संजीव कुमार यादव ने कहा कि उन्हें सोमवार को सूचना मिली कि लॉकडाउन के दौरान विकास अपने सहयोगी डागर के साथ पंजाब के ज़ीरकपुर के लोहगढ़ इलाके में छिपा हुआ है। इसी के बाद कार्रवाई हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के लोहगढ़ इलाके में छापेमारी कर विकास तथा उसके सहयोगी रोहित डागर को पुलिस ने पकड़ लिया।पूछताछ के बाद दिल्ली के मिलकपुर इलाके से पांच कारतूस और दो अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की गई हैं।

नयी दिल्लीजिम ट्रेनर और टिकटॉक स्टार मोहित मोर की हत्या के एक साल बाद दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने इस संबंध में पंजाब के एक गांव से दो कथित बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि कुख्यात कपिल सांगवान उर्फ नंदू गिरोह के संदिग्ध शार्पशूटरों विकास (27) और रोहित डागर (30) को सोमवार को पंजाब से गिरफ्तार किया गया।

ये दोनों पिछले साल 21 मई को मोहित की हत्या में कथित रूप से शामिल थे। मोहित के टिकटॉक पर 5.17 लाख फॉलोवर थे। पेशे से जिम ट्रेनर मोहित मोर, नजफगढ़ के धर्मपुरा में अपने घर के नजदीक एक दुकान पर अपने दोस्त से मिलने गया था। उस दौरान यह वारदात हुई थी। हेल्मेट पहने बाइक सवार तीन लोग वहां पहुंचे और उसे कम से कम 13 गोलियां मारकर फरार हो गए।

इस मामले में शामिल किशोर को पिछले साल ही गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने कहा कि विकास और डागर हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली, डकैती और महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत कई मामलों में वांछित थे। विकास की गिरफ्तारी पर 1,20,000 रुपये का नकद इनाम घोषित किया गया था जबकि डागर की गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का इनाम था।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) संजीव कुमार यादव ने कहा कि उन्हें सोमवार को सूचना मिली कि लॉकडाउन के दौरान विकास अपने सहयोगी डागर के साथ पंजाब के ज़ीरकपुर के लोहगढ़ इलाके में छिपा हुआ है।

उन्होंने कहा, " पंजाब के ज़ीरकपुर के लोहगढ़ इलाके में छापेमारी की गई और विकास तथा उसके सहयोगी रोहित डागर को 500 मीटर की दूरी तक उनका पीछा करने के बाद पकड़ लिया।"

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान दोनों से हुई पूछताछ के बाद दिल्ली के मिलकपुर इलाके से पांच कारतूस और दो अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की गई हैं। मामले की जांच जारी है।  

टॅग्स :दिल्लीहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट