लाइव न्यूज़ :

तिनसुकियाः लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या, हजारों लोग सड़कों पर उतरे, पीड़िता का शव ‘सेप्टिक टैंक’ से बरामद, जानें क्या हुआ था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 4, 2023 21:56 IST

तिनसुकिया के पुलिस अधीक्षक गौरव अभिजीत दिलीप ने कहा कि यह घटना मंगलवार को हुई और पीड़िता का शव बुधवार को एक ‘सेप्टिक टैंक’ से बरामद किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देबच्ची की मां और दुष्कर्मी की पत्नी घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती हैं।पीड़िता और आरोपी के परिवार वाले आपस में परिचित हैं।महिलाएं एक साथ काम पर गईं और बच्ची को आरोपी के घर पर छोड़ दिया।

तिनसुकियाः असम के तिनसुकिया जिले में एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक मार्घेरिटा में हुई इस घटना के कारण लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। कस्बे में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।

 

तिनसुकिया के पुलिस अधीक्षक गौरव अभिजीत दिलीप ने कहा कि यह घटना मंगलवार को हुई और पीड़िता का शव बुधवार को एक ‘सेप्टिक टैंक’ से बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘पीड़िता और आरोपी के परिवार वाले आपस में परिचित हैं। बच्ची की मां और दुष्कर्मी की पत्नी घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती हैं।

मंगलवार को दोनों महिलाएं एक साथ काम पर गईं और बच्ची को आरोपी के घर पर छोड़ दिया। ’’ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जब दोनों महिलाएं काम से लौटीं, तो लड़की वहां नहीं थी और आरोपी ने दावा किया कि वह घर चली गई थी।

पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘जब उसकी मां ने उसे घर पर नहीं पाया तो उसने प्राथमिकी दर्ज की और पुलिस ने जांच शुरू की। तब तक आरोपी भाग चुका था। हमने उसकी पत्नी से पूछताछ की और उसने अपने पति के अपराध को स्वीकार किया।’’ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पत्नी की सूचना के अनुसार पुलिस टीम ने आरोपी के घर से पीड़िता का शव बरामद किया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीअसमPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने