लाइव न्यूज़ :

कानून को ठेंगा?, ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस उपनिरीक्षक से दुर्व्यवहार, 7 अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 7, 2025 19:29 IST

घटना शुक्रवार को कल्लूर कस्बे में उस वक्त हुई, जब आरोपी नशे की हालत में एक होटल के पास बहस करते पाये गये और फिर होटल मालिक ने पुलिस में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करायी और मामला दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने कहा कि आरोपी होटल के सामने उत्पात मचाते पाये गये।कथित तौर पर हमला किया तथा धमकी दी।सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ है।

हैदराबादः तेलंगाना के खम्मम जिले में ड्यूटी पर तैनात एक महिला पुलिस उपनिरीक्षक के काम में बाधा डालने और उनके साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को कल्लूर कस्बे में उस वक्त हुई, जब आरोपी नशे की हालत में एक होटल के पास बहस करते पाये गये और फिर होटल मालिक ने पुलिस में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करायी और मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने कहा कि आरोपी होटल के सामने उत्पात मचाते पाये गये तथा उन्होंने होटल मालिक और कर्मचारियों को पुलिस के समक्ष उनके खिलाफ बयान न देने की धमकी दी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि जांच के सिलसिले में महिला उपनिरीक्षक उस स्थान पर पहुंचीं और जब उन्होंने उन्हें वहां से हटाने का प्रयास किया, तो मुख्य आरोपी एवं उसके साथियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी के काम में बाधा डाली तथा ‘नशे की हालत’ में उन पर कथित तौर पर हमला किया तथा धमकी दी।

इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ है, जिसमें महिला उपनिरीक्षक होटल के पास मुख्य आरोपी को ‘थप्पड़ मारती हुईं’ दिखाई दे रही हैं। जब वह उससे पूछताछ कर रही थीं, तो आरोपी उसे धक्का देकर एक तरफ धकेलता हुआ दिखाई दे रहा है। इस घटना के संबंध में आरोपियों के खिलाफ दो मामले दर्ज किये गये हैं तथा उन्हें गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहैदराबादPolicePolice ASI
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?