लाइव न्यूज़ :

7 माह पहले प्रेम विवाह, थिनर डालकर आग लगाई, 20 वर्षीय गर्भवती पत्नी को जलाकर मारा, पति शेरोन और सास रजनी पर केस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2025 12:45 IST

Thrissur: भारतीय न्याय संहिता की धारा 80 (दहेज हत्या) और 85 (पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा महिला के प्रति क्रूरता) के तहत वरंथरापल्ली थाने में दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअर्चना को दहेज के लिए पति के घर पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।आरोप लगाया गया है कि उस पर थिनर जैसा कोई पदार्थ छिड़का गया और आग लगा दी गई। बेटी को घर लौटने के लिए कहा था, लेकिन वह अपने पति के साथ ही रहती रही।

Thrissur:केरल के त्रिशूर में 20 वर्षीय एक गर्भवती महिला अपने घर के पास जली हुई अवस्था में मृत पाई गई, जिसके बाद दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि 20 वर्षीय अर्चना बुधवार शाम करीब चार बजे नंदीपालम के मातुमाला में अपने पति के घर के पास एक नहर के समीप गंभीर रूप से जली हुई अवस्था में मिली। प्राथमिकी में उसके पति शेरोन और सास रजनी को आरोपी बनाया गया है। इसमें कहा गया है कि अर्चना को दहेज के लिए उसके पति के घर पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

प्राथमिकी में यह भी आरोप लगाया गया है कि उस पर थिनर जैसा कोई पदार्थ छिड़का गया और आग लगा दी गई। यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 80 (दहेज हत्या) और 85 (पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा महिला के प्रति क्रूरता) के तहत वरंथरापल्ली थाने में दर्ज किया गया है।

अर्चना के पिता हरिदासन ने पत्रकारों को बताया कि उनकी बेटी और शेरोन का सात महीने पहले प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद शेरोन अक्सर उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था और उसके चरित्र पर शक करता था। अर्चना के पिता ने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी को घर लौटने के लिए कहा था, लेकिन वह अपने पति के साथ ही रहती रही।

उन्होंने आरोप लगाया कि शेरोन का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके परिवार ने हमेशा उसका साथ दिया। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शेरोन को हिरासत में ले लिया है और एक पुलिस उपाधीक्षक मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने