लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के दो अलग-अलग जिलों में तीन मजदूरों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

By भाषा | Updated: June 19, 2020 20:54 IST

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर और बांदा में तीन कामगारों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। लॉकडाउन के कारण कई लोग बेरोजगार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली से लौटे प्रवासी मजदूर राणा प्रताप (33) का शव सुबह घर के सामने लगे कटहल के पेड़ में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। परिवारिक विवाद की वजह से उसकी पत्नी दो साल की बच्ची के साथ काफी समय से अपने मायके में रह रही है। राजमिस्त्री का काम करने वाले बृज राघव यादव (36) ने अपने घर के खपरैल में लगी लकड़ी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

फतेहपुर-बांदाः उत्तर प्रदेश के दो अलग-अलग जिलों में तीन मजदूरों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फतेहपुर जिले में खागा कस्बा के विजयनगर मुहल्ले में एक प्रवासी मजदूर ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

खागा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने शुक्रवार को बताया कि एक महीना पूर्व दिल्ली से लौटे प्रवासी मजदूर राणा प्रताप (33) का शव सुबह घर के सामने लगे कटहल के पेड़ में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। मृत युवक के परिजनों के हवाले से उन्होंने बताया कि परिवारिक विवाद की वजह से उसकी पत्नी दो साल की बच्ची के साथ काफी समय से अपने मायके में रह रही है।

बृहस्पतिवार की रात फोन पर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ और परिजनों के सो जाने के बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । एसएचओ ने बताया कि पोस्टमॉर्टम कराने के बाद मृत युवक का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है और घटना की जांच शुरू कर दी गयी है । बांदा में दो अलग- अलग घटनाओं में दो मजदूरों ने फांसी लगा ली। अतर्रा थाना प्रभारी निरीक्षक रवींद्र तिवारी ने बताया कि क्षेत्र के महोतरा गांव में बृहस्पतिवार को राजमिस्त्री का काम करने वाले बृज राघव यादव (36) ने अपने घर के खपरैल में लगी लकड़ी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। मृत मजदूर बृज राघव के पिता भाईलाल के हवाले से पुलिस ने बताया कि इधर दो माह से कोई काम न मिलने से वह काफी परेशान था और घर खर्च को लेकर अक्सर पत्नी से झगड़ा होता था, जिस कारण उसने आत्महत्या कर ली। बिसंडा थाना की ओरन पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक सुल्तान सिंह ने बताया कि तेंदुरा की दलित आबादी (डेरा) में महेश्वरी रैदास के बेटे रज्जू (21) ने छत में पंखे की हुक से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

वह 25 दिन पूर्व गुजरात के वापी शहर से गांव लौटा था । सिंह ने बताया कि परिजन आत्महत्या करने का वाजिब कारण नहीं बता पाए । पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है ।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने