लाइव न्यूज़ :

रिलायंस टेलीकॉम के नाम पर 27 करोड़ रूपये की ठगी के आरोप में तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 27, 2020 05:16 IST

पुलिस का दावा है कि यह गिरोह रिलायंस के नाम पर उत्तराखंड में ही छह करोड़ रूपये की ठगी को अंजाम दे चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में इन ठगों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किये हैं। पुलिस ने बताया कि इनका नेटवर्क देश के कई राज्यों में फैला हुआ है और ये लोग अब तक देश के विभिन्न स्थानों से 27 करोड़ रुपये की ठगी कर चुके हैं।

रूद्रपुर: उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में बुधवार को पुलिस ने देश के विभिन्न शहरों में रिलायंस टेलीकॉम कंपनी के नाम पर 27 करोड़ रूपये की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उसके तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इस गिरोह के तीन अन्य सदस्य फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने 'भाषा' को बताया कि मामले में जांच की जारी है और इनके पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है । गिरोह का भंडाफोड तब हुआ जब इन शातिर ठगों का शिकार हुए काशीपुर शहर के व्यापारियों ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी। व्यापारियों से इन ठगों ने कथित तौर पर 67 लाख रुपये की ठगी की।

पुलिस का दावा है कि यह गिरोह उत्तराखंड में ही छह करोड़ रूपये की ठगी को अंजाम दे चुका है । पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में इन ठगों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किये हैं। उन्होंने बताया कि इनका नेटवर्क देश के कई राज्यों में फैला हुआ है और ये लोग अब तक देश के विभिन्न स्थानों से 27 करोड़ रुपये की ठगी कर चुके हैं।

पकड़े गये अभियुक्तों में से दो की पहचान पटना के अश्विनी कुमार और गाजियाबाद के विनोद राय के रूप में हुई है जो पहले रिलायंस टेलिकॉम में उच्च पदों पर काम कर चुके हैं। कुमार, राय को कंपनी का सीईओ बताकर लोगों से मिलवाता था। तीसरा आरोपी प्रशांत संगल है जो देहरादून का रहने वाला है।

व्यापारी मनोज जैन ने अपनी तहरीर में बताया कि अपने साथी राजेश झाम के साथ वह अश्विनी और उसके साथियों से रूद्रपुर के एक होटल में मिला था जहां उसने स्वयं को रिलायंस टेलीकॉम का वरिष्ठ अधिकारी बताया। उन्होंने कंपनी की एक स्कीम बताते हुए उसके साथ बिजनेस शुरू करने के नाम पर उनसे 67.26 लाख रू नकद व बैंक खातों के माध्यम से ले लिए।

बाद में आरोपियों द्वारा कंपनी का अधिकृत पत्र नहीं दिखाने पर उन्हें शक हुआ तो उन्होंने कंपनी से जानकारी ली जिससे उन्हें पता चला कि कंपनी की ऐसी कोई स्कीम नहीं है।  

टॅग्स :रिलायंसकेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध का ऐसा अंत?, गांव में पेड़ से लटके दुष्कर्म आरोपी 19 वर्षीय जितेंद्र धाकड़ और 17 वर्षीय पीड़िता

क्राइम अलर्टकई साल से प्रेम, विवाह की योजना, परिवार ने किया मना तो 22 वर्षीय नंदकुमार आरपीसी और 19 वर्षीय आसिया थानम्मा ने होटल में फांसी लगाई

क्राइम अलर्टपीछा कर रहे थे प्रधान आरक्षक दीपक गिरवाल, छेड़खानी की और हाथ पकड़कर गाड़ी में बैठने का कहा, 15 वर्षीय छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टपड़ोसी के घर गई थी मासूम, 8 और 10 साल की बच्चियों के साथ दुष्कर्म, 2 नाबालिग सहित 3 अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी