लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: छह साल की बच्ची से रेप, उमा भारती ने कहा- दोषियों को फांसी दो, कमलनाथ ने सरकार पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: April 24, 2020 20:24 IST

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के जबेरा थाना क्षेत्र में छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार कर उसकी आंखें गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपी को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की मांग की जा रही है। ऐसे में अब इस मामले पर सियासत भी शुरू हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भादंवि की विभिन्न धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया है, ''दमोह ज़िले में एक मासूम बिटिया के साथ हुई दुष्कर्म की घटना शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है।

दमोह/भोपाल: भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Uma Bharti) ने प्रदेश के दमोह जिले के जबेरा थाना क्षेत्र में छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार कर उसकी आंखें गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपी को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की मांग की है।

उमा ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ''जिला दमोह में एक बालिका के साथ जो अमानवीय कृत्य हुआ वह इतना भयानक और दुखद है कि इस पर टिप्पणी करने के लिए भी हिम्मत चाहिए। इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट (त्वरित अदालत) में लेकर अपराधी को फांसी होनी चाहिए।'' 

उन्होंने कहा, ''एक मानव शरीर में पैदा हुआ व्यक्ति ऐसा जघन्य कृत्य कैसे कर सकता है, यह बहुत ही चिंता एवं भय की बात है। हमारे प्रदेश मध्य प्रदेश में बलात्कारियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाकर फांसी की सजा का प्रावधान है फिर भी ऐसा अपराध करने वाले को भय क्यों नहीं लगा। यह चिंता का विषय है।'' उमा ने आगे लिखा, ''मुझे मिली जानकारी के अनुसार इस नन्हीं बेटी की सांस अभी चल रही है। मैं उसके स्वस्थ एवं कुशल रहने की भगवान से प्रार्थना करती हूं एवं उसकी नेत्र ज्योति की वापसी के लिए भी हम सबको मिलकर कोई रास्ता सोचना चाहिए। मैं इस घटना से बहुत ही विचलित एवं स्तब्ध हूं।'' 

इसी बीच, दमोह जिले के पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान ने बताया कि इस बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी सचिन सेन को बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार कर लिया गया, पूछताछ में उन्होंने अपराध कबूल किया है। एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भादंवि की विभिन्न धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने बताया कि बच्ची को पांच रुपए की टॉफी का लालच देकर वह एक सूने मकान में ले गया जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या करने के इरादे से आंख पर वार किए थे, जिससे उसकी दोनों आंखें बुरी तरह जख्मी हो गई। 

वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया है, ''दमोह ज़िले में एक मासूम बिटिया के साथ हुई दुष्कर्म की घटना शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। उस दरिंदे को सख्त से सख्त सज़ा दी जाएगी। बिटिया के समुचित इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।'' 

इसी बीच, कांग्रेस नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया, ''शिवराज जी, ये प्रदेश में क्या हो रहा है। लॉकडाउन में भी अपराधियों के हौसले बुलंद? दमोह के जबेरा में एक मासूम बालिका की दोनो आँख फोड़ने व दरिंदगी की भी बात सामने आ रही है। इतनी नृशंस, दरिंदगी भरी घटना, वो भी लॉकडाउन के दौरान। जहाँ आमजन आवश्यक वस्तुओं के लिये भी घर से बाहर तक नहीं जा पा रहा है, वहाँ अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। प्रदेश में रेप, हत्या, किसान की हत्या, गोलीबाज़ी, चाकूबाज़ी की घटनाएँ जारी। एक माह की आपकी सरकार प्रदेश को किस ओर ले जा रही है।'

उन्होंने आगे लिखा, ''मासूम बालिकाएँ भी सुरक्षित नहीं? सरकार मासूम बालिका का इलाज करवाये। परिवार की हरसंभव मदद हो। दोषी व लापरवाह ज़िम्मेदारों पर भी कड़ी कार्रवाई हो।'' मालूम हो कि छह साल की इस बच्ची का बुधवार शाम को उस वक्त अपहरण किया गया जब वह अपने घर के पास बच्चों के साथ खेल रही थी। आरोपी ने उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने के बाद उसकी दोनों आंखे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दी थी। इसके अलावा, उसके चेहरे एवं गालों पर भी चोटें आयी हैं। 

गुरुवार सुबह बच्ची के घर से 50 मीटर की दूरी पर एक खंडहर पड़े मकान में लकड़ी खोजने गए एक युवक को जमीन पर पड़ी हुई वह नजर आई जिसके हाथ बंधे हुए थे व दोनों आंखों से खून बह रहा था। उसका इलाज जबलपुर के एक अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशउमा भारतीकमलनाथशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास