लाइव न्यूज़ :

दिवाली पर मिठाई खाने से पहले सोचिएगा?, यूपी में 2993 क्विंटल मिलावटी या असुरक्षित खाद्य पदार्थ जब्त, मूल्य 3.88 करोड़ रुपये

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 15, 2025 21:25 IST

झांसी में 1200 किलोग्राम खोया, हाथरस में 790 किलोग्राम मिलावटी आचार जब्त कर नष्ट किया गया। कानपुर देहात में 500 लीटर दूध, 400 किलोग्राम खोया, 2200 किलोग्राम बर्फी, 250 किलोग्राम पेड़ा और 358 किलोग्राम स्वीट केक नष्ट किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देबुलंदशहर में 3000 किलोग्राम मिलावटी रसगुल्ला एवं गुलाबजामुन जब्त किया।मिर्जापुर में 1478 किग्रा मिलावटी खोया व सहारनपुर में 1100 किग्रा खोया नष्ट किया।हापुड़ में 6000 लीटर रिफाइंड सोयाबीन तेल जब्त किया गया। 

लखनऊः उत्तर प्रदेश के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने आठ अक्टूबर से अब तक 2,993 क्विंटल मिलावटी या असुरक्षित खाद्य पदार्थ जब्त किए हैं, जिनका बाजार मूल्य 3.88 करोड़ रुपये है। सरकार ने एक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी। आगामी त्यौहारों के मद्देनजर राज्य सरकार ने पूरे राज्य में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य उत्पादों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। बयान के मुताबिक, सरकार के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने आठ से 17 अक्टूबर तक दीपावली विशेष अभियान शुरू किया है।

बयान में कहा गया है कि इस अभियान के तहत अब तक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने 4621 स्थानों का निरीक्षण किया, 2085 छापे मारे और 2853 नमूनों की जांच की है। इसके अनुसार, अब तक कुल 2993 क्विंटल मिलावटी और अस्वास्थ्यकर खाद्य सामग्री जब्त की गई, जिसका अनुमानित मूल्य 3.88 करोड़ रुपये है।

बयान में कहा गया है कि मानव उपभोग के योग्य नहीं होने पर 1155 क्विंटल सामग्री नष्ट की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1.75 करोड़ रुपये है। इसके मुताबिक, उन्नाव, मथुरा और लखनऊ में भारतीय न्याय संहिता 2023 के अंतर्गत तीन प्राथमिकी भी दर्ज की गई हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सचिव रोशन जैकब ने बताया, “ त्योहारों को सुरक्षित, स्वच्छ और आनंददायक बनाने के लिए राज्य सरकार संकल्पित है तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश में मिलावटखोरी और स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह खाद्य सामग्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।”

बयान में कहा गया है कि अभियान के तहत उन्नाव में 215 किलो खोया जब्त कर नष्ट किया गया और नमूने संग्रहीत कर एक प्राथमिकी दर्ज की गई जबकि मथुरा में 400 किलो ग्राम मिलावटी पनीर नष्ट किया गया और लखनऊ में 802 किलोग्राम खोया नष्ट किया गया। इसके मुताबिक, झांसी में 1200 किलोग्राम खोया, हाथरस में 790 किलोग्राम मिलावटी आचार जब्त कर नष्ट किया गया।

बुलंदशहर में 3000 किलोग्राम मिलावटी रसगुल्ला एवं गुलाबजामुन, मिर्जापुर में 1478 किलोग्राम मिलावटी खोया व सहारनपुर में 1100 किलोग्राम खोया नष्ट किया गया। इसी प्रकार, हापुड़ में 6000 लीटर रिफाइंड सोयाबीन तेल जब्त किया गया। बयान में कहा गया है कि कानपुर देहात में 500 लीटर दूध, 400 किलोग्राम खोया, 2200 किलोग्राम बर्फी, 250 किलोग्राम पेड़ा और 358 किलोग्राम स्वीट केक नष्ट किया गया। इसके अनुसार, गोरखपुर में 1400 किलो पनीर और खोया जब्त किया गया जबकि सरसों का 1000 लीटर खराब तेल नष्ट किया गया।

मेरठ में 71 लीटर पामोलीन तेल, 35 किलो रसगुल्ला, 180 किलो पनीर, 2500 किलो खोया नष्ट किया गया। बयान में कहा गया है कि एटा में 340 लीटर सरसों तेल और 900 किलो घी नष्ट किया गया है। आगरा, अलीगढ़, गाज़ियाबाद, मुजफ्फरनगर में भी लाखों मूल्य की मिलावटी सामग्री नष्ट की गई। सचिव ने बताया कि टोल प्लाजा और राजमार्गों पर भी अभियान की कार्रवाई में बड़ी जब्तियां शामिल हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशNCRदिल्लीदिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?