लाइव न्यूज़ :

उज्जैन: पूर्व मंत्री के पुश्तैनी मकान में चोरी ,17 लाख नगद, 12 बोर बंदूक सहित गहने ले गए चोर

By बृजेश परमार | Updated: May 11, 2023 21:26 IST

चोरों ने घर की अलमिरा में शादी की खरीदी के लिए रखे करीब 17 लाख से अधिक की नकदी चुरा ली, इसके साथ ही 15 नग चांदी के सिक्के, 01 चांदी की पायल, 01 चांदी की मूर्ति, 01 चांदी का नारियल और अलमिरा में रखी 12 बोर की लायसेंसी बंदुक चुरा ले गए। 

Open in App
ठळक मुद्देलाला जागीरदार परिवार के साथ रात में एक कमरे में सो रहे थेपास के कमरे की खिड़की की ग्रिल तोड़कर चोरों ने घर में प्रवेश किया परिवार के सदस्य जिस कमरे में सो रहे थे उसे चोरों ने बाहर से बंद कर दिया

उज्जैन: पूर्व राज्यमंत्री शिवनारायण जागीरदार के पैतृक गांव हरनावदा के मकान में बुधवार–गुरुवार रात चोरी की वारदात हुई। मकान में उनका पुत्र एवं परिवार के लोग रहते हैं। चोर यहां से 17 लाख से अधिक नकदी, स्वर्ण आभूषण एवं 12 बोर की बंदूक चुरा ले गए हैं। घटनास्थल का अवलोकन एसपी सचिन शर्मा ने भी किया है।

पूर्व मंत्री जागीरदार उज्जैन के शिवाजी पार्क कालोनी स्थित मकान में परिवार के अन्य पुत्रों के साथ निवास करते हैं। हरनावदा गांव में उनके पुत्र लाला जागीरदार एवं परिवार के कुछ सदस्य निवास करते हैं। एएसपी ग्रामीण आकाश भूरिया के अनुसार नरवर थाना क्षेत्र के गांव हरनावदा के मकान में चोरी हुई है। 

लाला जागीरदार परिवार के साथ रात में एक कमरे में सो रहे थे। पास के कमरे की खिड़की की ग्रिल तोड़कर चोरों ने घर में प्रवेश किया और परिवार के सदस्य जिस कमरे में सो रहे थे उसका बाहर से बंद कर दिया। चोरों ने घर की अलमिरा में शादी की खरीदी के लिए रखे करीब 17 लाख से अधिक की नकदी चुरा ली, इसके साथ ही 15 नग चांदी के सिक्के, 01 चांदी की पायल, 01 चांदी की मूर्ति, 01 चांदी का नारियल और अलमिरा में रखी 12 बोर की लायसेंसी बंदुक चुरा ले गए। 

सुबह घटना की जानकारी लगने पर पुलिस को सूचना दी गई थी। एसपी सचिन शर्मा ने घटनास्थल का अवलोकन करने के बाद थाना पुलिस को टिप्स दिए हैं। घटनास्थल से एक्सपर्ट ने फींगर प्रिंट लिए हैं। घटनास्थल पर स्काड का डाग भी ले जाया गया था लेकिन एक स्थान तक जाने के बाद डाग आगे नहीं जा सका। घर पर सीसी टीवी कैमरा नहीं लगे हैं। मकान के आने जाने के मार्ग को तलाश किया जा रहा है। 

मुखबिर तंत्र को चोरों की पता–साजी के लिए लगाया गया है। पुलिस ने नितेश पिता दिनेश पंडया 24 वर्ष निवासी हरनावदा की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ 457 380 भादवि का प्रकरण दर्ज किया है।

टॅग्स :उज्जैनMadhya PradeshMadhya Pradesh Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई