लाइव न्यूज़ :

धर्म के नाम पर लूटी गई महिला की इज्जत, महिला का दूसरे धर्म के आदमी से था रिश्ता, उसके धर्म के 7 लोगों ने गुस्से में किया गैंगरेप, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 12, 2024 10:11 IST

कर्नाटक में एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ गैंगरेप करने वाले आरोपी उसके द्वारा दूसरे धर्म के शख्स के साथ संबंध रखने को लेकर नाराज थे।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में एक महिला ने सात लोगो पर लगाया गैंगरेप करने का आरोप आरोपी महिला द्वारा दूसरे धर्म के शख्स के साथ संबंध रखने को लेकर थे नाराजसातों आरोपियों ने महिला के साथ होटल में किया गैंगरेप, पुलिस ने तीन आरोपयों को पकड़ा

हावेरी: कर्नाटक में एक महिला ने सात लोगों पर कथितरूप से गैंगरेप का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि गैंगरेप के आरोपी उसके द्वारा दूसरे धर्म के शख्स के साथ संबंध रखने को लेकर नाराज थे। इस कारण उन्होंने वारदात को अंजाम दिया है।

समाचार वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार पीड़िता ने बीते गुरुवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने कहा कि चार दिन पहले हुबली से 80 किलोमीटर दूर हंगल तालुक में सातों आरोपियों ने उसके साथ होटल के कमरे में घुसकर गैंगरेप किया।

महिला के साथ जब आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया तो उस समय वह अपने पुरुष साथी के साथ थी। उसने बताया कि आरोपी उसे हंगल के नलकुरु क्रॉस के पास एक जंगली इलाके में खींच लिया गया और वहां फिर से सभी सात लोगों ने उसका यौन उत्पीड़न किया।

आरोपयों ने न केवल महिला के साथ दरिंदगी की बल्कि उसके साथी की भी पिटाई की और उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

महिला ने मजिस्ट्रेट के सामने कहा, "मैंने हाथ जोड़कर विनती की लेकिन वे सुनने के तैयार नहीं थे। मेरे साथ रेप करने के बाद में उनमें से तीन ने मुझे एक बस स्टॉप पर छोड़ दिया, जहां से मैं अपने घर पहुंची। मैं उन आरोपियों के नाम तो नहीं जानती लेकिन अगर उन्हें मेरे सामने पेश किया जाएगा तो मैं उन्हें पहचान लूंगी।"

घटना के संबंध में हंगल के पुलिस अधीक्षक अंशू श्रीवास्तव ने कहा कि घटना में शामिल सात आरोपियों में से तीन की पहचान कर ली गई है। इनके नाम आफताब मकबुल अहमद चंदनकट्टी, मदरसाब मोहम्मद इसाक मंडक्की और अब्दुल खादर जाफरसाब चिनामणि हैं, जिन्हें गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसपी अंशू श्रीवास्तव ने कहा कि पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया गया बयान और मीडिया को दिए गए उसके वीडियो बयान आपस में मेल खा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह घटना कथिततौर पर नैतिक पुलिसिंग के नाम पर रेप का मामला है। इसे बेहद गंभीर अपराध माना जाता है। इसलिए पुलिस ने समय पर जानकारी उपलब्ध होने के बाद दोबारा एफआईआर दर्ज की और धारा 376डी के तहत आरोपियों पर अपराध तय करने की कोशिश करेंगे। इसके साथ ही पुलिस पीड़िता और उसके परिवार को पूरी सुरक्षा भी प्रदान करेगी।

टॅग्स :गैंगरेपरेपकर्नाटकक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?