लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः लव-मैरिज के दुश्मन भाई ने बहन की मांग उजाड़ने के लिए उठाया हथ‌ियार, किया बहनोई को लहूलुहान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 21, 2018 16:30 IST

भाग्यश्री के भाई बालाजी लांदे और उनके दोस्त ने कॉलेज गेट पर भाग्यश्री के पति सुमित वाघरे पर हमला किया, कई बार जानलेवा हत्थियार से वार किया गया

Open in App

महाराष्ट्र के जिला बीड़ में एक भयानक दृश्य देखने को मिला। जिसमें भार् ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी बहन के पति की  हत्या करने की साजिश की है। आईएएनएस(IANS) रिपोर्ट के मुताबिक बीड़ पुलिस के अफसर पंकज एस उदावंत का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि यह वारदात 19 दिसंबर (बुधवार ) को शाम 5 बजे आदित्य इंजीनीयरिंग कॉलेज की है। जब दोनों पति-पत्नी एक साथ परीक्षा देकर बाहर आ रहे थे।

हादसे की वजह क्या थी?

पति का नाम सुमित सिवाकी वाघरे है, जोकि घायल है और पत्नी का नाम भाग्यश्री लांदे हैं। सुमित वाघरे तालखेड़ गांव के रहने वाले है, जोकि जिला बीड़ से 60 किलोमीटर की दूरी पर है। उनकी पत्नी भाग्यश्री और सुमित वाघरे आदित्य इंजीनीयरिंग कॉलेज में है, जोकि तेलगांव इलाके में आता है। दोनों ने अपनी रजामंदी से लव मैरिज की थी। इसमें दोनों परिवार की रजामंदी नही थी,अपनी मर्जी से दोनों ने शादी की है। भाग्यश्री लांदे का परिवार इस शादी के खिलाफ था।

भाग्यश्री के भाई बालाजी लांदे और उनके दोस्त ने कॉलेज गेट पर भाग्यश्री के पति सुमित वाघरे पर हमला किया। बीड़ थाना पुलिस ने बालाजी लांदे के दोस्त का नाम संकेत वाघ बताया है। भाग्यश्री के पति सुमित वाघरे पर कई बार जानलेवा हत्थियार से वार किया गया। सुमित वाघरे को बुरी तरह लहु लुहान कर दिया  और उसके बाद दोनो आरोपी वहां से भाग निकले। भाग्यश्री लांदे अपने घायल पति को देखकर वहां पर मदद के लिए चिल्लाने लगी। कुछ ऑटोरिक्शा वालों ने मौके पर पहुंचकर भाग्यश्री की मदद की। घायल सुमित वाघरे को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया।

भाग्यश्री ने दिया बयान

जिस वक्त सुमित वाघरे को अस्पताल में भर्ती करवाया, तबतक काफी खून बह चुका था। पत्रकारों को ब्यान देते हुए भाग्यश्री ने कहा कि “ मैं जिससे प्यार करती थी, उससे शादी की, क्या ये मेरी गलती थी। अगर पुलिस ने अपराधी को नहीं पकड़ा तो मैं अपने आपको खत्म कर लूंगी। बीड़ थाने की पुलिस अधिकारी के मुताबिक अभी तक दोनों अपराधी बालाजी लांदे और संकेत वाघ फरार है। ऐसे माहौल को देखते हुए बीड़ थाने की पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्‍था बढ़ा दी हैं। वैसे बीड़ इलाका महाराष्ट्र की वुमेन और चाइल्ड वेल्फेयर मंत्री का होमटाऊन में आता है।"

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?