ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक चॉल में प्लास्टर का एक हिस्सा और छत का पंखा गिरने से एक व्यक्ति और एक तीन वर्षीय बच्ची घायल हो गए। नगर निगम आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन ताडवी ने बताया कि यह घटना मुंब्रा बाईपास रोड पर स्थित तांबेवाड़ी चॉल के भूतल के एक कमरे में सुबह लगभग 3.30 बजे हुई।
ताडवी ने बताया कि आसिफ खान (32) को सिर में चोट आई, जबकि अस्मा खान (3) के पैरों में चोटें आईं और उन्हें तुरंत इलाज के लिए कालवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ और अग्निशमन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और मलबा हटाया। उन्होंने यह भी बताया कि चॉल की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।
उन्हें तुरंत कालवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ और अग्निशमन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और मलबा हटाया। उन्होंने यह भी बताया कि चॉल की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।