लाइव न्यूज़ :

ठाणे में एक व्यक्ति ने 10 साल की बच्ची के साथ रेप किया, उसका गला काटा और शव बाथरूम की खिड़की से फेंका बाहर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 8, 2025 22:42 IST

आरोपी ने कथित तौर पर पास की एक इमारत में रहने वाली पीड़िता को खिलौनों का लालच देकर बहला-फुसलाकर ठाणे के सम्राट नगर में एक आवासीय इमारत की छठी मंजिल पर स्थित अपने घर में ले गया, जहां उसने उसके साथ बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के ठाणे में अपराध की यह घटना 7 अप्रैल की रात को हुआआरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैनाबालिग लड़की के पोस्टमार्टम से हुआ रेप का खुलासा

मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे में एक 20 वर्षीय व्यक्ति को 10 वर्षीय लड़की का अपहरण करने, उसके साथ बलात्कार करने और गला रेतकर उसकी हत्या करने तथा उसके शव को अपने घर की बाथरूम की खिड़की से फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीटीआई ने पुलिस के हवाले से बताया कि यह अपराध 7 अप्रैल की रात को हुआ। 

आरोपी ने कथित तौर पर पास की एक इमारत में रहने वाली पीड़िता को खिलौनों का लालच देकर बहला-फुसलाकर ठाणे के सम्राट नगर में एक आवासीय इमारत की छठी मंजिल पर स्थित अपने घर में ले गया, जहां उसने उसके साथ बलात्कार किया और फिर एक धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। 

पीटीआई ने अधिकारी के हवाले से बताया, इसके बाद वह लड़की के शव को अपने घर के बाथरूम में ले गया और वहां खुली खिड़की से उसे धक्का दे दिया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस जांच दल ने इमारत के हर फ्लैट की जांच की और पाया कि उस व्यक्ति के घर के बाथरूम की खिड़की खुली हुई थी, जहां से उसने कथित तौर पर लड़की को धक्का दिया था। 

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि घटना की सूचना सोमवार रात 11.48 बजे दी गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (हत्या) और 238 (अपराध के सबूतों को गायब करना, या अपराधी को छिपाने के लिए गलत जानकारी देना) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मुंब्रा के ठाकुरपाड़ा इलाके में रहने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाबालिग लड़की का पोस्टमार्टम किया गया, जिसमें पुष्टि हुई कि उसके साथ बलात्कार किया गया था और उसका गला किसी धारदार हथियार से काटा गया था। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बीएनएस धारा 96 (बच्चे की खरीद), 137 (2) (अपहरण), 64 (बलात्कार), 64 (आई) (सहमति देने में असमर्थ महिला से बलात्कार), 65 (2) (12 वर्ष से कम उम्र की महिला से बलात्कार) और 238 (अपराध के सबूतों को गायब करना या अपराधी को छिपाने के लिए झूठी जानकारी देना) को जोड़ा है।

टॅग्स :महाराष्ट्ररेपThane Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास