लाइव न्यूज़ :

Thane Crime News: देह व्यापार का भंडाफोड़, दो अफ्रीकी महिला अरेस्ट, आठ पीड़िताओं को बचाया, पुलिस ने ऐसे धर दबोचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 11, 2024 1:42 PM

Thane Crime News: आठ अफ्रीकी महिलाओं को मुक्त कराया गया है, जिनकी उम्र 25 से 30 साल के बीच है। वे फिलहाल एक सुधार गृह में हैं।  

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि अफ्रीका की कुछ महिलाएं रो हाउस में देह व्यापार रैकेट चला रही हैं।सूचना के आधार पर पुलिस ने घर पर छापेमारी की और दो अफ्रीकी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान एक अन्य महिला मौके से भाग निकली।

Thane Crime News: महाराष्ट्र के नवी मुंबई नगर में देह व्यापार का रैकेट चलाने के आरोप में पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो अफ्रीकी महिलाओं को गिरफ्तार किया और आठ पीड़िताओं को बचाया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुक्त कराई गयी सभी आठ महिलाएं भी अफ्रीकी हैं। वरिष्ठ निरीक्षक राजीव शेजवाल ने बताया कि नवी मुंबई के खारघर इलाके में बुधवार रात करीब 9 बजे एक घर पर छापेमारी करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया, ''पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि अफ्रीका की कुछ महिलाएं रो हाउस में देह व्यापार रैकेट चला रही हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने घर पर छापेमारी की और दो अफ्रीकी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान एक अन्य महिला मौके से भाग निकली।'' शेजवाल ने कहा, ''आठ अफ्रीकी महिलाओं को मुक्त कराया गया है, जिनकी उम्र 25 से 30 साल के बीच है। वे फिलहाल एक सुधार गृह में हैं। ''

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार की गईं दोनों अफ्रीकी महिलाओं और उनकी फरार साथी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 370 (व्यक्ति की तस्करी) और 120बी (आपराधिक साजिश) और अनैतिक तस्करी (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Policeमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMumbai hoarding collapse: एक रेप मामले में आरोपी है भावेश भिंडे, जानें एगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मालिक के बारे में

क्राइम अलर्टDelhi Income Tax Department: आयकर विभाग की इमारत में आग, अधिकारी की मौत, दो महिलाओं समेत सात को सुरक्षित निकाला

क्राइम अलर्टNarmada-Betwa River: नर्मदा में छह बच्चों के साथ 45 वर्षीय शख्स की डूबने से मौत, पिकनिक मनाने गए पांच किशोर बेतवा में डूबे, गुजरात और यूपी में बड़ा हादसा

क्राइम अलर्टSikkim Teacher Crime News: आठ से 14 साल की 12 छात्राओं से छेड़छाड़, 10 मई को प्राथमिकी और 13 मई को शिक्षक अरेस्ट

क्राइम अलर्टHapur Road Accident: कार चालक ने नियंत्रण खोया, तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर, गाजियाबाद के रोहित सैनी, अनूप सिंह, संदीप, निक्की, विपिन और राजू जैन की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टGreater Noida Murder Crime News: थोड़ी सी बात और ली जान, सीएनजी भरवाने को लेकर झगड़ा, अंकुश, ऋषभ और अजय ने मिलकर अमन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमां से मांगी माफी फिर लगाई फांसी... आत्महत्या से पहले शख्स ने शेयर किया वीडियो, यूपी पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

क्राइम अलर्टसिर्फ 1 साल में 200 से अधिक उड़ानों में यात्रा की, सेकेंड्स में उड़ा देता था कीमती सामान, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा फ्लाइट में लोगों के कीमती सामान चुराने वाला चोर

क्राइम अलर्टThane Police Fraud News: इंजीनियर से 3.7 करोड़ रुपये की ठगी, व्हाट्सएप चैट पर कहा- शेयर बाजार में पैसा लगाओ, डबल होगा..., 6 लोगों ने ऐसे लगाया चूना

क्राइम अलर्टDelhi Plane VIP Thief Arrested: 110 दिन और 200 विमान यात्रा, राजेश कुमार ने ऐसे डाला डाका, उड़ान के दौरान हैंडबैग से उड़ाए करोड़ों के सोने और चांदी...