लाइव न्यूज़ :

ठाणे क्राइमः लो और करेगा, ऐसे लिया बदला, घर आकर आपत्तिजनक और छेड़छाड़ का प्रयास, महिला ने शोर मचाया, रसोई से करछी उठाई निजी अंग पर हमला किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2024 15:16 IST

अधिकारी ने बताया कि आरोपी अनिल सत्यनारायण राचा ने शराब के नशे में भिवंडी इलाके में 26 वर्षीय एक महिला के घर पर उसके साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक व्यवहार किया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि राचा और महिला एक-दूसरे को जानते हैं।आपत्तिजनक व्यवहार करते हुए छेड़छाड़ का प्रयास किया।करछी से निजी अंग पर वार कर घायल कर दिया।

ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक व्यक्ति ने महिला के साथ कथित तौर आपत्तिजनक व्यवहार किया जिसके बाद महिला ने खुद को बचाने के लिए करछी से उसके निजी अंग पर वार करके उसे घायल कर दिया। एक अधिकारी ने शनिवार को घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि 30 वर्षीय घायल व्यक्ति को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी अनिल सत्यनारायण राचा ने शराब के नशे में भिवंडी इलाके में 26 वर्षीय एक महिला के घर पर उसके साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक व्यवहार किया। पुलिस ने बताया कि राचा और महिला एक-दूसरे को जानते हैं।

शुक्रवार को शाम करीब साढ़े चार बजे राचा उसके घर गया और कथित तौर पर आपत्तिजनक व्यवहार करते हुए छेड़छाड़ का प्रयास किया। खुद को बचाने के लिए महिला ने शोर मचाया और रसोई की तरफ भागी और हाथ में करछी उठाया। अधिकारी ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि उसने करछी से उसके निजी अंग पर वार कर उसे घायल कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद घायल राचा महिला के घर से भाग गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की शिकायत पर भिवंडी शहर की पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत किसी महिला की गरिमा भंग करने, यौन उत्पीड़न और जबरन घर में घुसने के लिए राचा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है क्योंकि वह अब भी अस्पताल में है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Policeमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो