लाइव न्यूज़ :

बिहार के पटना में आतंकी गिरोह का खुलासा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले की थी योजना

By शिवेंद्र राय | Updated: July 14, 2022 11:54 IST

बिहार के फुलवारी शरीफ इलाके में एक संदिग्ध आतंकी गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले की योजना बना रहा था। पुलिस ने मोहम्मद जलालुद्दीन और अतहर परवेज को गिरफ्तार किया है। दोनो के संबंध पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से जुड़े हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में आतंकी गिरोह का भंडाफोड़रिटायर्ड दरोगा है गिरफ्तार संदिग्धप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले की थी योजना

पटना: बिहार की राजधानी पटना में एक आतंकवादी गिरोह का भंडाफोड़ होने से सनसनी फैल गई है। 12 जुलाई को  हुआ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार दौरा इनके निशाने पर था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले के लिए इस संगठन को आतंकियों की बिहार के फुलवारी शरीफ इलाके में ट्रेनिंग भी शुरू हुई थी। बिहार पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने वहीं पर छापा मारकर इन संदिग्धों को धर दबोचा।

इस मामले में जिन लोगों को पकड़ा गया है उनमें एक झारखंड पुलिस का रिटायर्ड दरोगा मोहम्मद जलालुद्दीन और दूसरा अतहर परवेज है। बताया जा रहा है कि अतहर परवेज पटना के गांधी मैदान में हुए बम धमाकों के आरोपी मंजर का सगा भाई है।

PFI से जुड़ा है तार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  मोहम्मद जलालुद्दीन और अतहर परवेज के रिश्ते पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से जुड़े हुए हैं। इन दोनो के पास से कई संदिग्ध दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। दोनो संदिग्धों के पास से जो दस्तावेज बरामद किए गए हैं उसमें भारत को साल 2047 तक इस्लामिक मुल्क बनाने की बात की गई है।

आतंक की ट्रेनिंग दी जा रही थी

इस मामले मे अब तक मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद जलालुद्दीन और अतहर परवेज एनजीओ के नाम पर ट्रेनिंग सेंटर चला रहे थे। बिहार के फुलवारी शरीफ इलाके में चल रहे इस ट्रेनिंग सेंटर में युवाओं को मार्शल आर्ट और हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही थी। इस ट्रेनिंग सेंटर में मुस्लिम युवाओं को हिंदुओं के खिलाफ भड़काया जाता था। मोहम्मद जलालुद्दीन और अतहर परवेज सिमी के जेल में बंद सदस्यों को कानूनी सहायता भी मुहैया कराते थे।

इस मामले में इंटेलिजेंस ब्यूरो को सूचना मिली थी कि पटना के फुलवारी शरीफ इलाके में एक संभावित आतंकी गिरोह सक्रिय है। जिसके बाद पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने 11 जुलाई को नया टोला इलाके में छापेमारी कर दोनों संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीBihar Policeइंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी)पटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास