तमिलनाडु: दोस्त के साथ जन्मदिन मनाने गई नाबालिग से 6 लोगों ने किया रेप, चार गिरफ्तार

By भाषा | Published: November 30, 2019 10:51 PM2019-11-30T22:51:36+5:302019-11-30T22:51:36+5:30

Tamil Nadu: तमिलनाडु में बर्थडे मनाने दोस्त के साथ पार्क गई कक्षा 11 की छात्रा के साथ छह लोगों ने किया रेप

Tamil Nadu: Minor girl Out To Celebrate Birthday, Gang-Raped By 6 Men: Police | तमिलनाडु: दोस्त के साथ जन्मदिन मनाने गई नाबालिग से 6 लोगों ने किया रेप, चार गिरफ्तार

तमिलनाडु में नाबालिग लड़की के साथ 6 लोगों ने किया रेप

Highlightsतमिलनाडु में नाबालिग लड़की के साथ 6 लोगों ने किया गैंगरेप कोयंबटूर में 11वीं की छात्रा अपने दोस्त के साथ गई थी बर्थडे मनाने

कोयंबटूर: जन्मदिन पर पुरुष मित्र के साथ पार्क गई नाबालिग के साथ कथित तौर पर छह लोगों ने बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार 11वीं की छात्रा अपने पुरुष मित्र के साथ 26 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाने एक पार्क में गई थी।

घर लौटते समय रात नौ बजे छह लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने लड़की के मित्र की पिटाई की और लड़की को सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि उन्होंने घटना की वीडियो भी बना ली। लड़की ने अगले दिन अपनी मां को पूरी बात बताई जिसके बाद महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

आरोपियों पर पॉक्सो अधिनियम और आईपीसी की धारा 354 (महिला से छेड़छाड़) और 506(ii)(आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें महिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि गिरोह के सरगना सहित दो अन्य लोगों की तलाश जारी है। 

Web Title: Tamil Nadu: Minor girl Out To Celebrate Birthday, Gang-Raped By 6 Men: Police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे