लाइव न्यूज़ :

चिन्मयानंद के वायरल वीडियो को खरीदना चाहते थे यूपी के 2 नेता, जानें क्या थी प्लानिंग और वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 14, 2019 11:33 IST

स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय में पढ़ने वाली एलएलएम की छात्रा ने 24 अगस्त 2019 को एक वीडियो वायरल कर स्वामी चिन्मयानंद पर शारीरिक शोषण और कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया था।

Open in App
ठळक मुद्देस्वामी चिन्मयानंद और लॉ छात्रा की जमानत याचिका पर 16 अक्टूबर को सुनवाई होनी है। शाहजहांपुर की लॉ छात्रा पर स्वामी चिन्मयानंद से जबरन उगाही का मामला दर्ज है।

यौन उत्पीड़न आरोप का सामना कर रहे पूर्व केंद्रीय गृह स्वामी राज्यमंत्री चिन्मयानंद के मामले में नया खुलासा हुआ है। खबरों के मुताबिक चिन्मयानंद के कुछ वायरल वीडियो यूपी के दो नेता खरीदना चाहते थे। पूरे मामले से जुड़े संजय नाम के शख्स के पास चिन्मयानंद के वीडियो थे। संजय से ही दो नेता चिन्मयानंद का वीडियो खरीदना चाहते थे। हालांकि संजय ने वीडियो का सौदा नहीं किया। बताया जा रहा है चिन्मयानंद के वीडियो को खरीद कर वो नेता उनको ब्लैकमेल करना चाहते थे। लेकिन संजय के मन में भी चिन्मयानंद से जबरन वसूली की इच्छा थी और वह पैसों का बटंवारा नहीं चाहता था। 

अप्रैल 2019 से चिन्मयानंद की कारगुजारियों के वीडियो बनना शुरू हुए थे। कुछ वीडियो संजय को मिल भी गए थे। संजय ने उन वीडियो के संबंध में अपने चचेरे भाई विक्रम सिंह उर्फ दुर्गेश सिंह को बताया था। इस वीडियो से चिन्मयानंद से मोटी रकम लेने का प्लान था। वीडियो वाली बात किसी भी तरह से नेताओं को पता लग गई। जिसके बाद नेताओं ने वीडियो को खरीदने के लिए संजय से बात की। नेताओं ने संजय को वीडियो के अच्छे-खासे रकम ऑफर किए थे लेकिन वो नहीं माना। हालांकि फिलहाल संजय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की पूछताछ की जा रही है। 

चिन्मयानंद और पीड़िता दोनों की जमानत याचिका पर 16 अक्टूबर को सुनवाई

शाहजहांपुर की लॉ छात्रा यौन शोषण के आरोप में जेल में बंद पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद की न्यायिक हिरासत की अवधि 14 दिनों के लिए और बढ़ा दी गई थी। शाहजहांपुर की लॉ छात्रा भी जबरन उगाही के मामले में जेल में बंद है। दोनों की जमानत याचिका पर 16 अक्टूबर को सुनवाई होनी है। 

जानें चिन्मयानंद मामले के बारे में 

स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय में पढ़ने वाली एलएलएम की छात्रा ने 24 अगस्त 2019 को एक वीडियो वायरल कर स्वामी चिन्मयानंद पर शारीरिक शोषण और कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया।

वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा लापता हो गई थी।  25 अगस्त को पीड़िता के पिता ने किडनैपिंग और जान से मारने की धाराओं में स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। जिसके बाद स्वामी चिन्मयानंद के वकील ने पांच करोड़ रुपए रंगदारी मांगने का भी मुकदमा दर्ज करा दिया था। मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत संज्ञान लिया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पीड़िता को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एसआईटी ने मामले की जांच शुरू की। 

टॅग्स :स्वामी चिन्मयानंदशाहजहाँपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP News: मामी के संग इश्क, मामा बना अड़चन तो भांजे ने की हत्या; शाहजहांपुर में दिल दहला देने वाली वारदात

क्राइम अलर्टलाखों का कर्ज, 4 साल के बेटे फतेह को जहर देकर मारा?, फिर अलग-अलग कमरों में पंखे से फांसी लगाकर मां शिवानी-पिता सचिन ग्रोवर ने दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट में क्या लिखा

क्राइम अलर्टShahjahanpur News: सब्जी के ठेले से जा टकराई कार, एक की मौत, पांच घायल

क्राइम अलर्टShahjahanpur Murder: शादी समारोह में चली गोली, अवैध संबंध के चक्कर में अमित की हत्या; आरोपी फरार

क्राइम अलर्टUP Rape: शाहजहांपुर में 6 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, घर की शादी के दौरान आरोपी ने बनाया शिकार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी