लाइव न्यूज़ :

पीड़िता जेल में और चिन्मयानंद कर रहे हैं 'हॉस्पिटल ट्रैवल', पीजीआई से छुट्टी मिलने के बाद आंख दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे केजीएमयू

By भाषा | Updated: October 1, 2019 13:24 IST

Swami Chinmayanand Rape Case स्वामी चिन्मयानंद का रेप केस: शाहजहांपुर की लॉ की छात्रा ने 24 अगस्त 2019 को एक वीडियो वायरल कर स्वामी चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाया था।

Open in App
ठळक मुद्देस्वामी चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगने के बाद कोर्ट ने 20 सितंबर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।शाहजहांपुर पीड़िता पर स्वामी चिन्मयानंद से जबरन वसूली का आरोप है।

यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफतार पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद सोमवार रात संजय गांधी आर्युविज्ञान संस्थान से छुटटी मिलने के बाद आंख में दर्द की शिकायत लेकर किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी :केजीएमयू: पहुंच गए। अस्पताल के डॉक्टरों ने हालांकि दवायें देकर उन्हें 16 अक्टूबर को जांच के लिये बुलाया।

केजीएमयू के सूत्रों के अनुसार चिन्मयानंद पीजीआई से छुटटी मिलने के बाद केजीएमयू में आंख दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे, उनके समर्थक चाहते थे कि स्वामी को वहां भर्ती कर लिया जाए। केजीएमयू के मीडिया प्रभारी डॉ. संदीप तिवारी ने 'भाषा' को बताया कि स्वामी चिन्मयानंद कल देर शाम आंख में दर्द की शिकायत लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे थे।

जहां डॉ अरुण शर्मा ने उनकी आंख की जांच की और उन्हें परीक्षण के लिये 16 अक्टूबर को बुलाया गया है। समर्थकों द्वारा उन्हें भर्ती किए जाने का दबाव बनाने के सवाल पर उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। इस पूरे ड्रामे के बाद आखिरकार वह देर रात करीब ढाई बजे शाहजहांपुर जेल पहुंचे।

गौरतलब है कि चिन्मयानंद को 23 सितंबर को सीने में दर्द तथा निम्न रक्तचाप की शिकायत के बाद संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था । उनकी ‘एंजियोग्राफी’ की गयी लेकिन कोई अवरोध नहीं पाया गया। स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याओं के कारण वह अब तक पीजीआई में ही भर्ती थे। 

टॅग्स :स्वामी चिन्मयानंदशाहजहाँपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP News: मामी के संग इश्क, मामा बना अड़चन तो भांजे ने की हत्या; शाहजहांपुर में दिल दहला देने वाली वारदात

क्राइम अलर्टलाखों का कर्ज, 4 साल के बेटे फतेह को जहर देकर मारा?, फिर अलग-अलग कमरों में पंखे से फांसी लगाकर मां शिवानी-पिता सचिन ग्रोवर ने दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट में क्या लिखा

क्राइम अलर्टShahjahanpur News: सब्जी के ठेले से जा टकराई कार, एक की मौत, पांच घायल

क्राइम अलर्टShahjahanpur Murder: शादी समारोह में चली गोली, अवैध संबंध के चक्कर में अमित की हत्या; आरोपी फरार

क्राइम अलर्टUP Rape: शाहजहांपुर में 6 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, घर की शादी के दौरान आरोपी ने बनाया शिकार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला