लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की दाऊद इब्राहिम के परिजनों की याचिका, सरकार को दिया संपत्ति जब्त करने का निर्देश

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 20, 2018 11:01 IST

दाऊद इब्राहिम 1993 के मुंबई बम धमाकों का मुख्य आरोपी है। वो देश से फरार है। माना जात है कि वो पाकिस्तान में रहता है।

Open in App

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को फरार गैंगेस्टर और 1993 के मुंबई बम धमाकों के मुख्य आरोपी दाऊद इब्राहिम की संपत्तियों को जब्त करने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (20 अप्रैल) को दाऊद की बहन हसीना पारकर और माँ अमीना बी कासकर की याचिका खारिज करते हुए ये फैसला दिया। जस्टिस आरके अग्रवाल की पीठ ने केंद्र सरकार को दाऊद की संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया। मार्च 1993 में हुए मुंबई हुए 12 सिलसिलेवार बम धमाकों में 250 से ज्यादा लोग मारे गये थे और 700 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। दाऊद इब्राहिम के भाई याकूब मेमन को मुंबई बम धमाकों में शामिल होने के लिए फांसी दी जा चुकी है। 

ये भी पढ़ें- न्याय और न्यायपालिका से जुड़ी रोचक कहावतें और कोट्स

 सरकार ने 1988 में दाऊद इब्राहिम की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू की थी। दाऊद की बहन हसीना और माँ कौसर ने इसे अदालत में चुनौती दी। ट्राइब्यूनल और दिल्ली हाई कोर्ट में मुकदमा हारने के बाद 1998 में दाऊद की बहन और माँ ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। नवंबर 2012 में सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर स्थगन आदेश दिया था। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दावा किया था कि दाऊद ने अपनी कई संपत्तियों को अपनी माँ और बहन के नाम पर कर दिया था ताकि उन्हें कानूनी जामा पहनाया जा सके। दाऊद की माँ कौसर और बहन हसीना का निधन हो चुका है। 

साल 2006 नें अदालत ने मुंबई बम धमाकों के 129 अभियुक्तों में से 100 को दोषी पाया था। दाऊद इब्राहिम का भाई टाइगर मेमन भी दोषियों में था लेकिन वो फरार है। दाऊद के परिवार के तीन लोगों को अदालत ने बरी किया था। पिछले साल मुंबई स्थित दाऊद का एक होटल और दूसरी संपत्तियाँ नीलाम हुई थीं। एक संगठन ने नीलामी में दाऊद इब्राहिम की कार खरीदकर उसे सार्वजनिक रूप से जला दिया था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है। हालांकि पाकस्तान सरकार इस बात से हमेशा इनकार करती रही है।

टॅग्स :दाऊद इब्राहिमसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?