लाइव न्यूज़ :

सुपौलः महिला की खूबसूरती देख अपराधियों की डोली नीयत, बाइक पर बिठाकर ले भागे, जानिए पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: April 5, 2022 19:19 IST

बिहार में सुपौल जिले के निर्मली थाना क्षेत्र के बेला सिंगार मोती पंचायत का मामला है. अपराधी लूटपाट की नियत से दिनदहाड़े उस महिला के घर पर धावा बोला था.

Open in App
ठळक मुद्देअपराधियों ने नजर उस महिला पर पड़ गई.मोटरसाइकिल पर बिठाकर भाग निकले.मोबाइल फोन से संपर्क कर घटना की जानकारी दी.

पटनाः बिहार में सुपौल जिले के निर्मली थाना क्षेत्र के बेला सिंगार मोती पंचायत से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां लूट की नियत से आये अपराधियों ने एक खूबसूरत महिला को देखकर मन बदल गया. इसके बाद महिला की खूबसूरती देख अपराधियों ने लूट का नीयत बदला और उसे बाइक पर बिठाकर ले भागे.

 

बताया जाता है कि अपराधी लूटपाट की नियत से दिनदहाड़े उस महिला के घर पर धावा बोला था. लेकिन घर पहुंचने पर अपराधियों ने नजर उस महिला पर पड़ गई. इसके बाद नकाबपोश अपराधियों उस शादीशुदा महिला को बन्दूक की नोक पर अपहरण कर लिया और उसे अपने मोटरसाइकिल पर बिठाकर भाग निकले.

इस मामले को लेकर अपहृता के पति ने निर्मली थाना में एक लिखित आवेदन देते हुए घटना की पूरी जानकारी दी है. पीड़ित पति ने अपने प्राथमिकी में यह लिखा है कि उसे दो दिन पूर्व फोन पर धमकी भी दी गई थी. घटना के दिन वह कुछ जरूरी काम से मझारी पंचायत गया था. इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश दो व्यक्ति मेरे घर पर आकर मेरी पत्नी को जोर जबर्दस्ती उठा ले गए.

जब मैं मझारी से घर पर वापस आया तो मेरी 15 वर्षीय पुत्री ने घटना की जानकारी दी. पुत्री ने उसे बताया है कि जैसे ही अपराधी घर घुसे वह चिल्‍लाने लगी. इसबीच उसकी मां सामने आ गई. इसके बाद अपराधियों ने उसकी मां को जबरन उठाया और घर से बाहर ले गये और मोटरसाइकिल पर बिठाकर तेजी से भाग निकले. 

इस दौरान काफी संख्‍या में लोग वहां मौजूद थे. लेकिन किसी ने जरा सा भी विरोध नहीं किया. इसबात की जानकारी मिलते ही मैं अपने ससुराल के लोगों से मोबाइल फोन से संपर्क कर घटना की जानकारी दी. मेरे ससुराल पक्ष के लोग यह सुनते ही अचंभित रह गए. सभी मिलकर खोजबीन करने लगे.

किंतु पता नहीं चला है. ऐसे में उसे यह आशंका है कि मोबाइल फोन से धमकी देने वाले लोगों ने ही मेरी पत्नी का अपहरण किया है. इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है, पुलिस तहकीकात में जुटी है. आसपास के लोगों और मायके वालों से भी पूछताछ की जा रही है. जल्द ही उस महिला को बरामद कर लिया जायेगा.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?