लाइव न्यूज़ :

Sukma Naxalite surrender: सिर पर 36 लाख रुपए का इनाम, दो महिला समेत छह नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 9, 2024 18:26 IST

Sukma Naxalite surrender: छह दुर्दांत नक्सलियों-- दूधी पोज्जा (27), उसकी पत्नी दूधी पोज्जे (24), महिला नक्सली जयक्का उर्फ आयते कोरसा (51), कवासी मुड़ा (30), कारम नारन्ना उर्फ भूमा (65) और रैनु उर्फ मड़कम सुक्का (35) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया

Open in App
ठळक मुद्देकारम नारन्ना के सिर पर पांच लाख रुपये और रैनु के सिर पर पांच लाख रुपये का इनाम था।हिंसा का मार्ग छोड़ने एवं समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया है।नक्सलियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता प्रदान की जाएगी।

Sukma Naxalite surrender: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में दो महिलाओं समेत छह नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है जिनके सिर पर कुल 36 लाख रुपए का इनाम था। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को छह दुर्दांत नक्सलियों-- दूधी पोज्जा (27), उसकी पत्नी दूधी पोज्जे (24), महिला नक्सली जयक्का उर्फ आयते कोरसा (51), कवासी मुड़ा (30), कारम नारन्ना उर्फ भूमा (65) और रैनु उर्फ मड़कम सुक्का (35) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया।

उन्होंने बताया कि नक्सली दूधी पोज्जा के सिर पर आठ लाख रुपये, दूधी पोज्जे के सिर पर आठ लाख रुपये, जयक्का के सिर पर पांच लाख रुपये, कवासी मुड़ा के सिर पर पांच लाख रुपये, कारम नारन्ना के सिर पर पांच लाख रुपये और रैनु के सिर पर पांच लाख रुपये का इनाम था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन नक्सलियों ने पुलिस के ‘पूना नर्कोम’ अभियान (नई सुबह, नई शुरुआत) से प्रभावित होकर तथा माओवादी नेताओं के भेदभावपूर्ण व्यवहार से तंग आकर हिंसा का मार्ग छोड़ने एवं समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया है।

उन्होंने बताया कि इन नक्सलियों के खिलाफ पुलिस दल हमले समेत कई नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता प्रदान की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़नक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?