लाइव न्यूज़ :

Sukma: 800000 रुपये का इनामी नक्सली बंडू सहित 9 नक्सली का आत्मसमर्पण?, सात के सिर पर 26 लाख रुपये का इनाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 26, 2025 15:37 IST

बंडू उर्फ बंडी मड़काम (22), मासे उर्फ वेट्टी कन्नी (45), पदाम सम्मी (32), माड़वी हुंगा उर्फ कुव्वेर हुंगा (39), पुनेम मगंडी (36), कड़ती विज्जे उर्फ जयो (27), मड़कम शांति (22), मुचाकी मासे (32) और कड़ती हिड़िया (20) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देनक्सली बंडू उर्फ बंडी मड़काम पीएलजीए बटालियन नंबर एक का सदस्य है।2020 में सुकमा जिले के मिनपा में सुरक्षाबलों पर घात लगाकर किया गया हमला भी शामिल है। क्सलियों द्वारा भेदभाव करने से तंग आकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है।

सुकमाः छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में छह महिलाओं समेत नौ नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया जिनमें आठ लाख रुपये का इनामी नक्सली बंडू भी शामिल है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से सात के सिर पर कुल 26 लाख रुपये का इनाम है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नौ नक्सलियों बंडू उर्फ बंडी मड़काम (22), मासे उर्फ वेट्टी कन्नी (45), पदाम सम्मी (32), माड़वी हुंगा उर्फ कुव्वेर हुंगा (39), पुनेम मगंडी (36), कड़ती विज्जे उर्फ जयो (27), मड़कम शांति (22), मुचाकी मासे (32) और कड़ती हिड़िया (20) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। उन्होंने बताया कि नक्सली बंडू उर्फ बंडी मड़काम पीएलजीए बटालियन नंबर एक का सदस्य है तथा उसके सिर पर आठ लाख रुपये का इनाम है।

अधिकारियों ने बताया कि नक्सली मासे और पदाम सम्मी के सिर पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम है। उन्होंने बताया कि नक्सली माड़वी हुंगा, पुनेम मगंडी, कड़ती विज्जे और मड़कम शांति के सिर पर दो-दो लाख रुपये का इनाम है। अधिकारियों ने बताया कि नक्सली बंडू कथित तौर पर विभिन्न नक्सली हमलों में शामिल था।

जिसमें 2020 में सुकमा जिले के मिनपा में सुरक्षाबलों पर घात लगाकर किया गया हमला भी शामिल है। इस हमले में 17 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे। उन्होंने बताया कि अन्य नक्सली पुलिस दल पर हमला करने समेत कई नक्सली घटनाओं में शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ शासन की ‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’ से प्रभावित होकर तथा नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा और बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव करने से तंग आकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को ‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’ के तहत 25-25 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है। उन्हें पुनर्वास नीति के तहत अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनक्सलछत्तीसगढ़सीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?