लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री निक्की तंबोली, सोफिया सिंह को तिहाड़ जेल ले गई पुलिस, जानिए पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 19, 2025 22:50 IST

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस टीम अब तक बॉलीवुड अभिनेताओं जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही के साथ पूर्व टीवी एंकर पिंकी ईरानी और स्टाइलिस्ट लीपाक्षी एलावाड़ी से पूछताछ कर चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देसुकेश पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह समेत विभिन्न लोगों को ठगने का आरोप है।अभिनेत्री निक्की तंबोली और सोफिया सिंह ने सुकेश से तिहाड़ जेल में दो बार मुलाकात की थीं।दोनों अभिनेत्रियों को जेल ले जाकर ‘नाट्य रूपांतरण’ के जरिए पुलिस टीम ने इस बारे में जानने का प्रयास किया।

नयी दिल्लीः दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने ठग सुकेश चंद्रशेखर मामले में नया खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि अभिनेत्री निक्की तंबोली और सोफिया सिंह ने सुकेश से तिहाड़ जेल में दो बार मुलाकात की थीं। पुलिस दोनों अभिनेत्रियों को ठग सुकेश चंद्रशेखर से हुई उनकी कथित मुलाकात के पहलुओं के बारे में जानने के लिए तिहाड़ जेल ले गई।

'सुकेश जब से जेल में बंद है, तब से जेल अवैध गतिविधियों का केंद्र बन गया है'

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की टीम अभिनेत्री निक्की तंबोली और सोफिया सिंह को ठग से उनकी कथित मुलाकात के विवरण जानने के लिए तिहाड़ केंद्रीय कारागार की जेल संख्या एक में ले गई। इस दौरान ‘नाट्य रूपांतरण’ के जरिए पुलिस टीम ने इस बारे में जानने का प्रयास किया। अधिकारियों ने कहा कि सुकेश जब से जेल में बंद है, तब से जेल अवैध गतिविधियों का केंद्र बन गया है, जिन्हें वह जेलकर्मियों के सहयोग से अंजाम दे रहा है।

सुकेश पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह समेत विभिन्न लोगों को ठगने का आरोप है। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस टीम अब तक बॉलीवुड अभिनेताओं जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही के साथ पूर्व टीवी एंकर पिंकी ईरानी और स्टाइलिस्ट लीपाक्षी एलावाड़ी से पूछताछ कर चुकी है। अधिकारियों ने कहा कि तंबोली कई रियलिटी शो में काम कर चुकी हैं, जबकि सोफिया सिंह हिंदी और तेलुगु फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रविंद्र यादव ने कहा, ‘‘हम इस मामले में गहन जांच कर रहे हैं। यही वजह है कि हमने सुकेश से अभिनेत्रियों की मुलाकात के दृश्य का नाटकीय रूपांतरण किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इससे हमें यह समझने में मदद मिली है कि यह धोखाधड़ी कैसे की गई। इससे हमें अभियोजन में सहायता मिलेगी।’’ 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसतिहाड़ जेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये