लाइव न्यूज़ :

सोनीपतः महिला पहलवान निशा दहिया और उनके भाई की गोली मारकर हत्या, मां घायल, घटना सुशील कुमार रेसलिंग एकेडमी में हुई

By भाषा | Updated: November 10, 2021 21:15 IST

पुलिस ने बताया कि जिन भाई-बहन की हत्या की गई है उनकी मां भी इस हमले में घायल हुई हैं और उन्हें रोहतक में पीजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदहिया के भाई का शव एकेडमी से कुछ दूरी पर नहर के पास से मिला।पुलिस अधीक्षक मयंक गुप्ता ने दहिया और उनके भाई सूरज की मौत की पुष्टि की है। घटना सोनीपत के हलालपुर में सुशील कुमार रेसलिंग एकेडमी में हुई।

सोनीपतःहरियाणा के सोनीपत में एक एकेडमी में अज्ञात हमलावरों ने निशा दहिया नामक पहलवान और उनके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी है। जिस महिला पहलवान की हत्या की गयी, उनकी पहचान को लेकर भ्रम पैदा हो गया और कई खबरों में उन्हें अंडर-23 वर्ग की विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता पहलवान बता दिया गया।

विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता पहलवान का नाम भी निशा दहिया ही है। पुलिस ने बताया कि जिन भाई-बहन की हत्या की गई है उनकी मां भी इस हमले में घायल हुई हैं और उन्हें रोहतक में पीजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दहिया के भाई का शव एकेडमी से कुछ दूरी पर नहर के पास से मिला।

सोनीपत के सहायक पुलिस अधीक्षक मयंक गुप्ता ने दहिया और उनके भाई सूरज की मौत की पुष्टि की है। यह घटना सोनीपत के हलालपुर में सुशील कुमार रेसलिंग एकेडमी में हुई। हालांकि कई खबरों में दहिया को विश्व पदक विजेता बताया गया जिन्हें कुछ दिनों पहले बेलग्रेड में उनके प्रदर्शन के लिए बुधवार सुबह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी थी।

भारतीय कुश्ती महासंघ ने एक वीडियो साझा कर स्थिति स्पष्ट की। इसमें जिसमें तेजी से उभरती पहलवान निशा दहिया को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिए अभी गोंडा में हैं और ठीक हैं। उनके साथ 2016 ओलंपिक की कांस्य पद विजेता साक्षी मलिक बैठीं दिखाई दे रही हैं।

भारतीय महिला टीम के साथ बेलग्रेड गए कोच रणधीर मलिक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘जिस लड़की की मौत हुई है वह सोनीपत के हलालपुर गांव की नयी पहलवान थीं। उसका नाम भी निशा दहिया है लेकिन वह अंडर-23 विश्व चैम्पियनशिप में भाग लेने वाली निशा नहीं है।

चैम्पियनशिप में जाने वाली निशा सुरक्षित हैं। यह फर्जी खबर हैं कि उनकी मौत हो गयी है।’’ सोनीपत में पुलिस को संदेह है कि एकेडमी का एक कोच पवन इस जघन्य घटना के पीछे हो सकता है। पवन की पत्नी भी एकेडमी में ही कोच थी।

पुलिस के अनुसार, कोच पवन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। वारदात के पीछे फिलहाल रुपयों का लेनदेन बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि पांच से छह गोलियां चलाई गयी और मामले की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीSonipatहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?