लाइव न्यूज़ :

पटना की मुन्नी गुप्ता ने भाग कर गुजरात में दुखन साहू से की शादी, परिवार नाराज, भव्य शादी समारोह के बहाने बुलाया और लड़की के 2 भाई मुन्ना और राहुल कुमार ने मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2025 21:12 IST

Sonbhadra: पुलिस ने बुधवार को हाथीनाला तिराहे के पास से दो आरोपियों, मुन्ना कुमार (22) और राहुल कुमार (28) को गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों मोतीपुर निवासी द्वारिका प्रसाद के बेटे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबहन मुन्नी और पति दुखन की हत्या करने का गुनाह कबूला।कंकाल दुद्धी थानाक्षेत्र में राजखड़ के पास जंगल से बरामद किया गया।कथित तौर पर अपराध में इस्तेमाल किया गया था।

Sonbhadra: सोनभद्र जिले में बिहार की एक महिला और उसके पति की उसके (महिला के) परिवार वालों ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि यह झूठी शान के नाम पर हत्या का मामला जान पड़ रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि महिला की पहचान मुन्नी गुप्ता (23) के रूप में हुई है, जो पटना जिले के नौबस्ता थानाक्षेत्र के मोतीपुर गांव की द्वारिका प्रसाद की बेटी थी। वर्मा के अनुसार मुन्नी अपने गांव के ही दुखन साहू (25) के साथ भाग गई थी तथा दोनों ने गुजरात में शादी कर ली थी।

पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मुन्नी का परिवार इस शादी से नाखुश था और उन्होंने एक भव्य शादी समारोह आयोजित करने के बहाने दंपति को अपने पैतृक स्थान लौटने के लिए राजी किया था। हालांकि, उन्हें वापस लाने के बाद, आरोपियों ने सोनभद्र जिले के हाथीनाला के पास कथित तौर पर दोनों की हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार मुन्नी का शव 24 सितंबर को हाथीनाला थाना क्षेत्र की झाड़ियों से बरामद हुआ था। वर्मा ने बताया कि जांच और बिहार पुलिस के साथ समन्वय के दौरान, महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिनसे उसके परिवार के सदस्यों की संलिप्तता का पता चला।

उन्होंने बताया कि इन सूचनाओं के आधार पर, पुलिस ने बुधवार को हाथीनाला तिराहे के पास से दो आरोपियों, मुन्ना कुमार (22) और राहुल कुमार (28) को गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों मोतीपुर निवासी द्वारिका प्रसाद के बेटे हैं। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान दोनों ने अपनी बहन मुन्नी और उसके पति दुखन की हत्या करने का गुनाह कबूला।

दोनों की निशानदेही पर दुखन का कंकाल दुद्धी थानाक्षेत्र में राजखड़ के पास एक जंगल से बरामद किया गया। पुलिस ने एक वाहन भी जब्त किया है, जिसका कथित तौर पर अपराध में इस्तेमाल किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशबिहारगुजरातPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने