लाइव न्यूज़ :

पिता के मामी के साथ अवैध रिश्तों से नाराज था बेटा, पांच लाख रुपये देकर कराई पिता की हत्या, गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: July 10, 2021 22:16 IST

बिहार में पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार करने की एक घटना सामने आई है। जिसमें पिता और मामी के बीच अवैध संबंधों से नाराज बेटे ने सुपारी किलर से पिता की हत्या करवा दी।

Open in App
ठळक मुद्देमामी के साथ पिता के अवैध संबंधों से परेशान पुत्र ने करवाई हत्या। पुलिस ने पिता की हत्या के आरोप में उसके पुत्र और ड्राइवर को गिरफ्तार किया। हत्या के लिए मृतक के बेटे ने पांच लाख रुपये की सुपारी दी थी।

पटनाः बिहार में पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार करने की एक घटना सामने आई है। जिसमें पिता और मामी के बीच अवैध संबंधों से नाराज बेटे ने सुपारी किलर से पिता की हत्या करवा दी। पुलिस ने इस मामले में मृतक के पुत्र व उसकी गाड़ी के चालक जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी फतुहा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार मांझी ने पत्रकार वार्ता में दी।

डीएसपी ने बताया कि नौ फरवरी को दोपहर करीब एक बजे दिन में फतुहा-दनियावां एनएच पर बाइक सवार तीन अपराधियों ने दिनदहाडे़ बाइक सवार हार्डवेयर दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक की पहचान दनियावां थाना क्षेत्र के फरीदपुर बाजार निवासी कृष्णा प्रसाद पुत्र अनिरुद्ध प्रसाद 45 वर्ष के रूप में हुई थी। 

इस संबंध में मृतक के पुत्र सोनू कुमार ने फतुहा थाने में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हत्यारे का पता लगाने के लिए ग्रामीण एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने फतुहा डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित की थी। पुलिस ने आरोपी के बेटे सोनू उर्फ कारू और हत्याकांड में मददगार की भूमिका निभाने वाले मृतक के ड्राइवर जितेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना अपराध कबूल कर लिया है। डीएसपी ने बताया कि मृतक के अपने साले की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे, जिसका अक्सर उसका बेटा विरोध किया करता था। उसे लगता था कि पिता संपत्ति बर्बाद कर रहे हैं। इसी बात को लेकर सोनू ने अपने पिता के ड्राइवर के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। उसने अपराधियों को पिता के नाम की सुपारी देकर हत्या करवा दी।

डीएसपी ने बताया कि पुलिस जांच टीम ने जब बिंदुवार तरीके से अनुसंधान किया तो चौंकाने वाली बात सामने आई। घटना का सूत्रधार मृतक का पुत्र सोनू कुमार ही निकला. पुलिस ने जब सोनू को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने सभी राज उगल दिए। जितेंद्र ने सोनू के पिता की हत्या करने के लिए पांच लाख रुपये में तीन सुपारी किलर तय किए। पुलिस ने सोनू व चालक जितेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार लोगों की निशानदेही पर सुपारी किलर की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टॅग्स :बिहारहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?