लाइव न्यूज़ :

श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब पूनावाला का 28 नवंबर को हो सकता है नार्को टेस्ट

By रुस्तम राणा | Updated: November 26, 2022 15:04 IST

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का नार्को टेस्ट 28 नवंबर, सोमवार को किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पूनावाला का नार्को टेस्ट सोमवार को किया जा सकता हैपूनावाला का सोमवार को नार्को टेस्ट के लिए अंबेडकर अस्पताल ले जाया जा सकता है शनिवार को आफताब का मेडिकल टेस्ट हुआ जिसमें उसके मेडिकली फिट होने की खबर आई

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में हुए दिल दहला देने वाले श्रद्धा मर्डर केस में दिल्ली पुलिस की कई टीमें सबूत जुटाने में लगी हुई हैं। इसी कड़ी में दो दिनों से आरोपी आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का पोलीग्राफी टेस्ट भी किया जा रहा है। इस बीच ऐसी खबर है कि पूनावाला का नार्को टेस्ट 28 नवंबर को किया जा सकता है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पूनावाला का नार्को टेस्ट सोमवार को किया जा सकता है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) के अधिकारियों के मुताबिक, आफताब अमीन पूनावाला का सोमवार को नार्को टेस्ट के लिए अंबेडकर अस्पताल ले जाया जा सकता है।

जांच के दौरान एफएसएल की टीम मौजूद रहेगी। शनिवार को आफताब का मेडिकल टेस्ट हुआ और उसके मेडिकली फिट होने की खबर आई। दिल्ली पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी आफताब पूनावाला का नार्कोएनालिसिस टेस्ट कराकर श्रद्धा वाकर हत्याकांड की गुत्थी से परदा उठ सकता है। कोर्ट ने टेस्ट कराने की इजाजत दे दी है और आफताब ने भी इसके लिए अपनी सहमति दे दी है।

27 वर्षीय श्रद्धा का कथित तौर पर आफताब ने गला घोंट दिया था, जिसने उसके शरीर को लगभग 35 टुकड़ों में काट दिया और उन टुकड़ों को फ्रीजर में रखकर करीब 20 दिनों दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर फेंकता रहा। 

आफताब अमीन पूनवाला का गुरुवार को दिल्ली के रोहिणी स्थित फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) में करीब आठ घंटे तक पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ। सूत्रों ने कहा कि पूनावाला ने टेस्ट के दौरान लगभग 50 प्रश्न पूछे गए।

टॅग्स :श्रद्धा वालकर हत्याकांडForensic Science Departmentदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा