लाइव न्यूज़ :

Sheopur Murder Case: एफडी में 30 लाख देख पुत्र को पैसे की भूख!, मां की हत्या की और शव को अपने घर के नहाने कक्ष में दफनाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 10, 2024 18:45 IST

Sheopur Murder Crime Case: श्योपुर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने बताया कि पीड़िता के दत्तक पुत्र दीपक ने इस सप्ताह की शुरुआत में श्योपुर शहर की कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

Open in App
ठळक मुद्देशिकायत में दावा किया गया था कि उसकी मां घर से लापता हो गई हैं। पुलिस ने दीपक, उसके रिश्तेदारों और पड़ोसियों से पूछताछ की। शेयर बाजार में 15 लाख रुपये गंवा चुका था और उसे पैसे की सख्त जरूरत थी।

Sheopur Murder Crime Case: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में 24 वर्षीय एक व्यक्ति ने सावधि जमा (एफडी) के 30 लाख रुपये हड़पने के लिए कथित तौर पर अपनी मां की हत्या कर दी और शव को अपने घर के नहाने के कक्ष में दफना दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी दीपक पचौरी को उसकी मां उषा (65) की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। श्योपुर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने बताया कि पीड़िता के दत्तक पुत्र दीपक ने इस सप्ताह की शुरुआत में श्योपुर शहर की कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में दावा किया गया था कि उसकी मां घर से लापता हो गई हैं। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने दीपक, उसके रिश्तेदारों और पड़ोसियों से पूछताछ की। पुलिस को तब संदेह हुआ जब उसने विरोधाभासी बयान देना शुरू कर दिया। जांच से पता चला कि वह शेयर बाजार में 15 लाख रुपये गंवा चुका था और उसे पैसे की सख्त जरूरत थी।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस टीम ने पाया कि आरोपी ने घर में नहाने के कमरे में एक नया हिस्सा बनवाया था। पुलिस ने जब उस नये हिस्से का प्लास्टर हटवाया तो वहां महिला का शव पाया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने कबूल किया कि उसने सावधि जमा के 30 लाख रुपये पाने के लिए अपनी मां की हत्या कर दी।

क्योंकि इसमें वह नामांकित व्यक्ति था। परिजनों के मुताबिक, पीड़िता और उसके पति भुवेंद्र पचौरी ने 23 साल पहले दीपक को एक अनाथालय से गोद लिया था। भुवेंद्र का वर्ष 2021 में निधन हो गया और तब से मां और बेटा साथ रहते थे। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला