लाइव न्यूज़ :

सीएए-विरोधी आंदोलन में शामिल शरजील इमाम जेल में कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: July 22, 2020 05:48 IST

आईआईटी बंबई के पूर्व छात्र शरजील इमाम संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में आयोजित विरोध प्रदर्शन में सक्रिय रूप से शामिल थे।

Open in App
ठळक मुद्देशरजील इमाम और कुछ अन्य कैदियों के नमूनों की जांच की गयी और उनके नतीजे मंगलवार को आए।राजद्रोह मामले के आरोपी इमाम को पहले दिल्ली ले जाया जाना था, लेकिन अब उसे अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। शरजील इमाम पर असम को देश के बाकी हिस्सों से अलग करने की कथित रूप से धमकी देने के आरोप हैं।

गुवाहाटी: सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों में कथित संलिप्तता को लेकर असम में एक जेल में बंद आईआईटी बंबई के पूर्व छात्र शरजील इमाम के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है। एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

महानिरीक्षक (जेल) दशरथ दास ने कहा कि इमाम और कुछ अन्य कैदियों के नमूनों की जांच की गयी और उनके नतीजे मंगलवार को आए। उन्होंने कहा कि राजद्रोह मामले के आरोपी इमाम को पहले दिल्ली ले जाया जाना था, लेकिन अब उन्हें यहां एक अस्पताल में भेज दिया जाएगा।

वह संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी में शाहीन बाग विरोध प्रदर्शन में सक्रिय रूप से शामिल थे। इमाम के उस भाषण के लिए राजद्रोह कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था जिसमें हिंसक माध्यम से असम को देश के बाकी हिस्सों से अलग करने की कथित रूप से धमकी दी गयी थी।

दास ने कहा कि जेल के 435 कैदियों को अब तक कोविड-19 से पीड़ित पाया गया है जिनमें कार्यकर्ता और किसान नेता अखिल गोगोई शामिल हैं।  

टॅग्स :कोरोना वायरसशाहीन बाग़ प्रोटेस्टकैब प्रोटेस्टदिल्लीअसमजेलशर्जील इमाम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?