लाइव न्यूज़ :

Shahjahanpur Railway Station: शाहजहांपुर स्टेशन पर अमृतसर-सुपरफास्ट ट्रेन का नहीं था ठहराव, चलती रेल से उतर रही थी महिला पुलिसकर्मी किरण कटियार, मौके पर ही मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2024 11:40 IST

Shahjahanpur Railway Station: महिला सिपाही मुरादाबाद से अमृतसर-सुपरफास्ट ट्रेन से शाहजहांपुर लौट रही थी, शाहजहांपुर स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव नहीं था।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला आरक्षी ने चलती ट्रेन से रोजा स्टेशन पर उतरने का प्रयास किया।ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में गिरकर घायल हो गईं। जान गंवाने वाली सिपाही मूलरूप से कानपुर जिले के बिल्हौर गांव की निवासी थी।

Shahjahanpur Railway Station: शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात में चलती ट्रेन से उतरने के दौरान गिरने से एक महिला पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीना ने रविवार को बताया कि चौक कोतवाली में तैनात महिला पुलिसकर्मी किरण कटियार (27) शनिवार को विसरा जांच के लिए नमूना जमा कराने के लिए मुरादाबाद गई थीं। दस्तावेज में कुछ कमी के चलते जांच का नमूना जमा नहीं किया जा सका था। उन्होंने बताया कि महिला सिपाही मुरादाबाद से अमृतसर-सुपरफास्ट ट्रेन से शाहजहांपुर लौट रही थी, शाहजहांपुर स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव नहीं था।

महिला आरक्षी ने चलती ट्रेन से रोजा स्टेशन पर उतरने का प्रयास किया और वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में गिरकर घायल हो गईं। मीना ने बताया कि कटियार को तत्काल घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जान गंवाने वाली सिपाही मूलरूप से कानपुर जिले के बिल्हौर गांव की निवासी थी। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीभारतीय रेलRailway Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?