लाइव न्यूज़ :

UP News: मामी के संग इश्क, मामा बना अड़चन तो भांजे ने की हत्या; शाहजहांपुर में दिल दहला देने वाली वारदात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2026 13:58 IST

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में मामी से प्रेम संबंध के कारण भांजे ने मामा की गला रेत कर हत्या की।

Open in App

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से मामी से प्रेम प्रसंग को लेकर 22 वर्षीय युवक ने अपने मामा की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बताया कि सीतापुर जिले के निवासी आरोपी आदेश ने बुधवार रात बलराम (30) की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि आदेश अपने साथ दो अन्य साथियों को लेकर भाटिपुरा चंदू गांव में बलराम के घर पहुंचा और उस पर हमला कर दिया, जिससे बलराम की मौके पर ही मौत हो गई।

द्विवेदी ने बताया कि घटना की जानकारी बृहस्पतिवार सुबह मिली, जब बलराम के भाई ने चारपाई पर शव देखकर पुलिस को सूचित किया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि आदेश का बलराम की पत्नी के साथ कथित रूप से प्रेम प्रसंग था।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि हत्या के समय बलराम की पत्नी और उनका पांच साल का बेटा उसी कमरे में सो रहे थे। इन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस अपराध में बलराम की पत्नी की भूमिका की भी जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि बलराम की पत्नी को हिरासत में लिया गया है और आदेश को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

टॅग्स :शाहजहाँपुरयूपी क्राइमउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतCM योगी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलवी गिरफ्तार, UP STF ने बिहार से दबोचा

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?