जालंधरः अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल की गोली मारकर हत्या, सिर और सीने पर करीब 20 राउंड फायर किए
By सतीश कुमार सिंह | Published: March 14, 2022 09:38 PM2022-03-14T21:38:58+5:302022-03-14T21:54:49+5:30
जालंधर (ग्रामीण) के पुलिस उपाधीक्षक (नकोदर) लखविंदर सिंह ने रिपोर्ट की पुष्टि की। पुलिस को शक है कि कबड्डी खिलाड़ी को आठ से दस गोलियां मारी गईं।
जालंधरः जालंधर के मालियां गांव में कबड्डी कप के दौरान अज्ञात हमलावरों ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की गोली मारकर हत्या कर दी। पता चला है कि उसके सिर और सीने पर करीब 20 राउंड फायर किए गए। भारी संख्या पर पुलिस बल मौके पर हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
जालंधर (ग्रामीण) के पुलिस उपाधीक्षक (नकोदर) लखविंदर सिंह ने रिपोर्ट की पुष्टि की। पुलिस को शक है कि कबड्डी खिलाड़ी को आठ से दस गोलियां मारी गईं। उन्होंने कहा कि आगे की जांच की जा रही है। संदीप ने एक दशक से अधिक समय तक कबड्डी की दुनिया पर राज किया और पंजाब के अलावा कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन में बहुत अच्छा खेलें।
यह घटना उस समय हुईm जब शाहकोट के मल्लियां कलां गांव में कबड्डी प्रतियोगिता चल रही थी। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। वह एक भारतीय कबड्डी प्रतिभागी थे, जिन्होंने हाल के दिनों में अपनी जीत के कारण प्रसिद्धि प्राप्त की। उनकी एथलेटिक प्रतिभा और निचले स्तर पर विशेषज्ञता के कारण उन्हें कभी-कभी डायमंड प्रतिभागी कहा जाता था। अपनी मृत्यु से पहले, वह एक कबड्डी महासंघ का प्रबंधन कर रहे थे।