लाइव न्यूज़ :

यूपी: लॉकडाउन के बीच संभल में सपा नेता और उनके बेटे की गोली मारकर हत्या, पार्टी ने कहा- हत्यारी सरकार!

By भाषा | Updated: May 19, 2020 12:56 IST

50 वर्षीय सपा नेता छोटे लाल दिवाकर और 28 साल के उनके बेटे सुनील कुमार की मौत पर समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर परिजनों के प्रति संवेदना जताई है।

Open in App
ठळक मुद्देछोटे लाल दिवाकर को समाजवादी पार्टी (सपा) ने 2017 में चंदौसी विधानसभा से टिकट दिया था लेकिन यह सीट गठबन्धन में चली गई थी। पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, ‘‘छोटे लाल दिवाकर हमारी पार्टी के कर्मठ नेता थे''

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र में मंगलवार (19 मई) को समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता छोटे लाल दिवाकर (50) और उनके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया की बहजोई थाना क्षेत्र के शमशोई गांव में मनरेगा के तहत सड़क बन रही थी और उसे ले कर छोटे लाल दिवाकर और सविंदर के बीच विवाद हो गया और कहासुनी के बीच गोलियां चलीं जिसमें छोटे लाल दिवाकर (50) और उनके बेटे सुनील कुमार (28) की मौत हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीम बनाई गई हैं। पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, ‘‘छोटे लाल दिवाकर हमारी पार्टी के कर्मठ नेता थे, उन्हें पार्टी ने 2017 में चंदौसी विधानसभा से टिकट दिया था लेकिन यह सीट गठबन्धन में चली गई थी ।’’

उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर संवेदनहीन होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा,‘‘ संभल में हमारे नेता की हत्या से यह बात साफ है की पुलिस अपराधियों को संरक्षण दे रही है और प्रदेश में विपक्षी पार्टी के लोगों ख़ासकर सपा कार्यकर्ताओं की खुले आम हत्याएं की जा रही हैं।’’ 

घटना के बाद समाजवादी पार्टी ने किया ट्वीट, कहा- हत्यारी सरकार!

समाजवादी पार्टी ने घटना पर ट्वीट कर कहा, हत्यारी सरकार! BJP के सत्ता संरक्षित गुंडे कर रहे जनता की आवाज उठाने वालों पर प्रहार। संभल के दलित नेता एवं चंदौसी से पूर्व सपा विधानसभा प्रत्याशी छोटे लाल दिवाकर समेत उनके पुत्र की हत्या दुखद! परिजनों के प्रति संवेदना! हत्यारों को गिरफ्तार कर हो न्याय हो। 

टॅग्स :हत्याकांडसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?