लाइव न्यूज़ :

साक्षी हत्याकांडः पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, नाबालिग की हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद

By अनिल शर्मा | Updated: June 2, 2023 07:13 IST

पुलिस ने बतााय कि साहिल ने घटना से 15 दिन पहले हरिद्वार से चाकू खरीदा था। वहीं तीन दिन पहले से हत्या की साजिश रच रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि साहिल को यह भी शक था कि वह अपने पूर्व प्रेमी के साथ संपर्क में थी।

Open in App
ठळक मुद्देसाहिल ने पिछले रविवार की शाम को शाहबाद डेरी इलाके में 16 वर्षीय साक्षी की चाकू से 20 से अधिक बार वार कर हत्या कर दी थी।साक्षी के शरीर पर जख्म के 34 निशान थे और उसकी खोपड़ी भी फट गई थी।

नयी दिल्लीः शहबाद डेरी के साक्षी हत्याकांड में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। आरोपी साहिल द्वारा लड़की की हत्या में कथित तौर पर इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है। गौरतलब है कि साहिल की गुरुवार पुलिस रिमांड खत्म हो गई थी जिसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने गुरुवार आरोपी की पुलिस हिरासत की अवधि तीन दिन बढ़ा दी।

रिमांड मिलने के बाद पुलिस ने फिर से साहिल से पूछताछ शुरू की और उसकी निशानदेही पर अपराध में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि साहिल का अन्य लोगों से भी आमना-सामना कराया गया क्योंकि वह बार-बार अपना बयान बदल रहा था। उन्होंने बताया कि मृतका के तीन दोस्तों भावना, अजय उर्फ झबरू और नीतू से अलग से भी पूछताछ की गयी और उनके बयानों का मिलान किया गया।

गौरतलब है कि साहिल ने पिछले रविवार की शाम को शाहबाद डेरी इलाके में 16 वर्षीय साक्षी की चाकू से 20 से अधिक बार वार करके और फिर पत्थर से कुचलकर कथित तौर पर हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक, साक्षी के शरीर पर जख्म के 34 निशान थे और उसकी खोपड़ी भी फट गई थी। साहिल को अगले दिन उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया था। उसने अपराध के बाद चाकू कथित तौर पर रिठाला की झाड़ियों में फेंक दिया था। 

पुलिस ने बतााय कि साहिल ने घटना से 15 दिन पहले हरिद्वार से चाकू खरीदा था। वहीं तीन दिन पहले से हत्या की साजिश रच रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि साहिल को यह भी शक था कि वह अपने पूर्व प्रेमी के साथ संपर्क में थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को यहां दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया और अदालत के आदेश के बाद उसे दो दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, साहिल ने संभवत: लड़की पर हमला इसलिए किया क्योंकि उसने अपने पूर्व प्रेमी प्रवीण से मिलना शुरू कर दिया था।

टॅग्स :दिल्ली क्राइमदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा