लाइव न्यूज़ :

सहरसाः नवनिर्मित शौचालय टैंक की सफाई, मकान मालिक सहित चार लोगों की जहरीली गैस से दम घुटने के कारण मौत, मृतकों के परिजनों को मुआवजा राशि दिया जाएगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 1, 2023 15:30 IST

बिहारः सदर अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार झा ने बताया की चारों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसंभवत: मीथेन जैसी जहरीली गैस से दम घुटने के कारण मौत हो गई।मृतकों के परिजनों को मुआवजा राशि देने पर विचार किया जाएगा।मजदूरों के साथ अपने घर के नवनिर्मित शौचालय टैंक की सफाई करने के लिए उतरा था।

सहरसाः बिहार के सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र के महिसरहो गांव में एक नवनिर्मित शौचालय टैंक की सफाई करने के लिए उसमें उतरे मकान मालिक सहित चार लोगों की जहरीली गैस से दम घुटने के कारण मौत हो गई। सदर अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार झा ने बताया की चारों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

उन्होंने कहा कि चारों की संभवत: मीथेन जैसी जहरीली गैस से दम घुटने के कारण मौत हो गई। झा के मुताबिक, मृतकों के परिजनों को मुआवजा राशि देने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि घटना में मरने वालों में मकान मालिक कैलाश चौधरी (55) शामिल है, जो राज मिस्त्री का काम करता था और अन्य मजदूरों के साथ अपने घर के नवनिर्मित शौचालय टैंक की सफाई करने के लिए उसमें उतरा था।

झा के अनुसार, अन्य मृतकों की पहचान शंभू साह (45), अशर्फी साह (65) और सुशील कुमार (25) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शौचालय टैंक से निकली जहरीली गैस की चपेट में आए चारों मृतक महिसरहो गांव के रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक, “कैलाश चौधरी के साथ सोमवार शाम तीन मजदूर एक-एक कर सीढ़ी के जरिये शौचालय टैंक की सफाई करने के लिए उसमें उतरे थे।

काफी देर तक अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर एक अन्य मजदूर राजकुमार चौधरी भी शौचालय टैंक में उतरने लगा, तो उसने चारों मजदूरों को छटपटाते देख शोर मचाया। मौके पर पहुंचे लोगों ने टैंक की दीवार तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला।”

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अंचल अधिकारी अनिल कुमार और थाना अध्यक्ष शिव शंकर कुमार ने चारों को महिषी अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सक ने उनमें से तीन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, एक मजदूर को बेहतर इलाज के लिए सहरसा ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?