लाइव न्यूज़ :

बिहार: RPF जवान ने महिला का किया रेप, इंस्पक्टर समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

By एस पी सिन्हा | Updated: November 2, 2018 18:53 IST

मामला वायरल होने के बाद कार्रवाई करते हुए वाराणसी मंडल आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट ऋषि पांडेय ने आरपीएफ इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

Open in App

बिहार: RPF जवान ने महिला का किया रेप, इंस्पक्टर समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

बिहार के छपरा जिले में एक महिला के साथ आरपीएफ के जवानों के द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा पीडिता के बयान पर हुआ। जिसके बाद महिला थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई। एसपी ने भी इस मामले की पुष्टी की है। मामला वायरल होने के बाद कार्रवाई करते हुए वाराणसी मंडल आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट ऋषि पांडेय ने आरपीएफ इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडित महिला गोपालगंज की रहने वाली है और छपरा जंक्शन पर भटक गई थी। जहां पर एक आरपीएफ जवानों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीडिता ने महिला थाना में आरपीएफ जवान अशोक सिंह व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद डीएसपी अजय सिंह व महिला थाना अध्यक्ष इंदिरा रानी ने इस मामले की जांच कर रिपोर्ट दी है।

उधर पीडिता की मेडिकल जांच भी कराई गई है। घटना के बारे में बताया जाता है कि पीडिता गोपालगंज की रहने वाली है और सीवान में उसका मायके है। वह भटक कर छपरा आ गई थी। देर रात जंक्शन पर आरपीएफ जवान चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को महिला को सौंपने के लिए ले गए, लेकिन कमेटी ने महिला कर्मी नहीं होने की बात कह कर उक्त पीडिता को रखने से इंकार कर दिया।

इसके बाद रश्मि कच्छप नामक महिला सिपाही को उक्त पीडिता को रखने के लिए दिया गया उसने भी उसे रखने में लापरवाही बरती और तब मौके का फायदा उठाते हुए आरपीएफ जवान अशोक सिंह व अन्य ने उसे आरपीएफ पोस्ट पर ही दुष्कर्म किया। अगले दिन कमेटी में जाने के दौरान पीडिता ने सारी बात बताई। इसके बाद रक्षक बने भक्षक अशोक व अन्य पर महिला थाने मे प्राथमिकी कराई गई। इस मामले में वाराणसी मंडल के आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट ऋषि पांडेय ने आरपीएफ इंस्पेक्टर शाहनवाज हुसैन, एएसआई वीरेंद्र पांडेय, आरोपित सिपाही अशोक सिंह, ओएस सिंह, शिवाजी यादव और महिला सिपाही रश्मि कच्छप को निलंबित कर दिया है।

फिलहाल, महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका मेडिकल जांच कराया जा रहा है। जिला बाल संरक्षण समिति ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए इसका जांच करने का निर्देश दिया है। वहीं मामले पर रेल अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। घटना की जांच रेलवे सुरक्षा बल के आइजी व वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के आदेश पर शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक रेलवे सुरक्षा बल के स्थानीय पदाधिकारी मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वरीय अधिकारियों को इस मामले की जानकारी होने के बाद सभी के कान खडे हो गए हैं। इस घटना से सारण के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन व एसपी सहित कई अन्य अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

टॅग्स :बिहाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली