लाइव न्यूज़ :

चौदह साल की लड़की का अपहरण कर दो युवकों ने किया सामूहिक बलात्कार, मां ने शिकायत कर कहा-मेरी बेटी का मुंह दबाया और बंद घर में ले जाकर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2022 17:32 IST

हरियाणाः चौदह साल की बच्ची की मां की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, एक नवंबर की रात करीब 11.30 बजे उसकी बेटी के शौचालय जाने पर एक पड़ोसी उसके घर में घुसा।

Open in App
ठळक मुद्देकिसी तरह घर पहुंची और मुझे घटना के बारे में बताया।यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

रेवाड़ीः जिले में खोल थाना क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने एक किशोरी का अपहरण कर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खोल पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा अभी फरार है।

चौदह साल की बच्ची की मां की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, एक नवंबर की रात करीब 11.30 बजे उसकी बेटी के शौचालय जाने पर एक पड़ोसी उसके घर में घुसा। महिला ने कहा ‘‘युवक ने मेरी बेटी का मुंह दबाया और उसे पास के एक बंद घर में ले गया जहां उसका साथी पहले से मौजूद था। दोनों ने मेरी बेटी को जान से मारने की धमकी देकर बलात्कार किया। दोनों आरोपी मेरी बेटी को अकेली छोड़कर भाग गए। वह किसी तरह घर पहुंची और मुझे घटना के बारे में बताया।’’

शिकायत के बाद बुधवार को खोल थाने में दोनों युवकों के खिलाफ अपहरण, बलात्कार, धमकी देने और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। खोल पुलिस थाने के एसएचओ, निरीक्षक कृष्ण कुमार ने कहा, ‘हमने एक आरोपी को पकड़ लिया है, जो पीड़िता का पड़ोसी है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। वह भी उसी गांव का निवासी है।’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?